फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   agniveer bharti rally

Lucknow News: रुड़की में यूपी व उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 5 से

Wed, 23 Sep 2026 06:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
agniveer bharti rally

विज्ञापन
अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी पदों के लिए होगी भर्ती
सेना ने जारी किया शेड्यूल, लखनऊ के लिए भर्ती रैली 10 अक्तूबर को
लखनऊ। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए पांच अक्तूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली 12 अक्तूबर तक चलेगी। रैली का शेड्यूल बुधवार को सेना की मध्य कमान की ओर से जारी किया गया है। लखनऊ  के अभ्यर्थियों की रैली 10 अक्तूबर को होगी।
जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण के रूप में लिखित परीक्षा पास कर ली है, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इसमें रैली दौड़ और फिजिकल टेस्ट शामिल हैं। पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी के लिए पांच अक्तूबर से रुड़की में आयोजित की जाएगी। रैली स्थल पर उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे जरूरी ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं। इसके अतिरिक्त एडमिट कार्ड, पैन, आधार, आधार से लिंक मोबाइल, ऑनलाइन जारी किया यगा पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट, 20 पासपोर्ट-साइज रंगीन फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट, धर्म प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, अविवाहित होने का प्रमाणपत्र, एनसीसी व खेलकूद सर्टिफिकेट आदि। अभ्यर्थियों को सभी ओरिजिनल दस्तावेजों की फोटोकॉपी के तीन सेट साथ लाने होंगे। रैली स्थल पर शपथपत्र तैयार किए जांएगे।
विज्ञापन


यह है शेड्यूल
5 अक्तूबर: उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, पिथाैरागढ़। उत्तर प्रदेश के बहराइच, बलमरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर जिलों के भर्ती रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश के अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, काैशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर व सुलतानपुर जिलों के लिए।


7 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश के बागपत, बिजनाैर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर जिलों की सभी तहसीलों के लिए।

8 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर, शामली, आगरा, एटा, झांसी, कासगंज, जालाैन जिलों के लिअभ्यर्थियों के लिए।

9 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी व मथुरा जिलों के लिए।

10 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नाैज, कानपुर देहात, महोबा व उन्नाव के लिए।

11 अक्तूबर: उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पाैड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी एवं उत्तर प्रदेश के बलिया, गोरखपुर, भदोही जिलों के लिए।

12 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश के जाैनपुर, मऊ, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, सोनभद्र, आजमगढ़ व चंदाैली जिलों के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed