फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aishbagh railway station

Lucknow News: 24.13 करोड़ से बदली ऐशबाग स्टेशन की सूरत, बना अत्याधुनिक

Wed, 15 Jul 2026 06:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
aishbagh railway station
24.13 करोड़ से बदली ऐशबाग स्टेशन की सूरत, बना अत्याधुनिक

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का मामला
वाटर हारवेस्टिंग प्लांट से होगा जल संरक्षण
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया विकसित

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ऐशबाग जंक्शन स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम पूरा कर लिया है। स्टेशन को 24.13 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बनाया गया है। यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं। खास बात यह है कि स्टेशन पर वाटर हारवेस्टिंग प्लांट भी लगाया गया है।
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की बैठने की क्षमता बढ़ाने के लिए सभी प्लेटफॉर्मों पर 26 नए पीपी शेल्टर लगाए गए हैं। दोनों छोरों पर परिक्रमा क्षेत्र को चार गुना बढ़ाया गया है। प्रतीक्षालय को आधुनिक बनाया गया है, जिसमें पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालय हैं। एक शिशु आहार कक्ष भी बनाया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर नया पार्सल कार्यालय बना है, जिससे यात्री और पार्सल आवाजाही अलग-अलग होगी। स्टेशन के दोनों ओर उच्च क्षमता वाली पार्किंग, प्रवेश द्वार व चारदीवारी का भी उन्नयन हुआ है। स्थानीय कला को दर्शाते हुए स्टेशन के बाहरी हिस्से का सुंदरीकरण किया गया है और दीवारों पर आकर्षक चित्र उकेरे गए हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा संरक्षण के लिए लगाए सोलर पैनल
स्टेशन पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए 250 केवी का नया डीजी सेट लगाया गया है। ऊर्जा संरक्षण के लिए 20 किलोवाट का सौर पैनल भी स्थापित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए दोनों पार्किंग क्षेत्रों में उन्नत वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की गई है। दिव्यांगजनों के लिए जल बूथ, शौचालय, टिकट खिड़की, रैंप, व्हीलचेयर और ब्रेल मानचित्र उपलब्ध हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।

24.13 करोड़ से बदली ऐशबाग स्टेशन की सूरत, बना अत्याधुनिक

24.13 करोड़ से बदली ऐशबाग स्टेशन की सूरत, बना अत्याधुनिक

24.13 करोड़ से बदली ऐशबाग स्टेशन की सूरत, बना अत्याधुनिक

24.13 करोड़ से बदली ऐशबाग स्टेशन की सूरत, बना अत्याधुनिक

24.13 करोड़ से बदली ऐशबाग स्टेशन की सूरत, बना अत्याधुनिक

24.13 करोड़ से बदली ऐशबाग स्टेशन की सूरत, बना अत्याधुनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed