सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ajay Devgan in Lucknow.

वुमेन पावर लाइन में छूटे 'सिंघम' के पसीने

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan in Lucknow.
विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम’ की सह कलाकार श्रेया सरन के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के उद्देश्य से लखनऊ पहुंचे।

Trending Videos


वह पहले 1090 गए और वुमेन पावर लाइन की तारीफ में कसीदे गढ़े। कहा कि इस सुविधा को देशभर में लागू किया जाना चाहिए।

हालांकि, बॉलीवुड के ‘सिंघम’ के पसीने 1090 परिसर में उस समय छूट गए, जब अव्यवस्थाएं हावी हो गईं। घबराहट अभिनेता के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से अभिनेता 1090 पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, वुमेन पावर लाइन के अधिकारियों का पूरा फोकस आला अधिकारियों व उनके परिजनों को अजय व श्रेया से मिलवाना था, न कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाना। कलाकारों को वे अलग कमरे में ले गए जबकि कमरे के बाहर भयंकर भीड़ डटी रही।

कमरे में महिलाओं व बच्चों ने अजय व श्रेया के साथ सेल्फी ली। आलम यह था कि करीब 45 मिनट तक परिसर में अव्यवस्थाएं हावी रहीं, जिससे कलाकार परेशान हो गए और चंद मिनट बाद ही परिसर से रवाना हो गए।

सीएम से मिलूंगा, टैक्स फ्री पर बातचीत नहीं

Ajay Devgan in Lucknow.

अजय देवगन से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात होनी है तो उन्होंने हां में जवाब दिया।

इसके बाद जब यह पूछा गया कि मुलाकात के दौरान फिल्म ‘दृश्यम’ को टैक्स फ्री कराने पर बातचीत होगी तो उन्होंने कहा कि  फिलहाल सीएम से मिलने के लिए जा रहा हूं, टैक्स फ्री पर बातचीत के लिए नहीं। फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि 18 साल बाद तब्बू के साथ अभिनय किया, जिसका अनुभव अच्छा रहा।

अजय देवगन ने कहा कि वुमेन पावर लाइन को प्रमोट करने में मीडिया को अहम रोल निभाना चाहिए। इससे पहले उन्हें वुमेन पावर लाइन की कार्यप्रणाली पर आधारित पावर प्वॉइंट प्रेजेंटेशन भी दिखाया और आने वाली कॉल्स व उनके निस्तारण की प्रक्रिया समझायी।

अजय देवगन व श्रेया ने वुमेन पावर लाइन में काम करने वाली महिलाओं की सराहना भी की। इस मौके पर छात्राओं शाइस्ता, पल्लवी, पूजा और प्रियंका ने अजय देवगन का ऑटोग्राफ भी लिया। अभिनेत्री श्रेया सरन ने बताया कि लखनऊ तो पहली बार आईं हैं, पर वुमेन पावर लाइन का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed