सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: In the last ten years, the BJP has done nothing for power generation, it has only looted by inc

अखिलेश बोले: बीते दस वर्षों में भाजपा ने बिजली उत्पादन के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ बिल बढ़ाकर की है लूट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 May 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिजली समस्या पर भाजपा की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सिर्फ लूट हुई है। 
 

Akhilesh said: In the last ten years, the BJP has done nothing for power generation, it has only looted by inc
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है। भाजपा ने दस साल में बिजली के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केवल बिजली का बिल बढ़ाकर जनता से लूट की है। आज प्रदेश में जो बिजली मिल रही है, वह सपा सरकार में लगाए गए बिजलीघरों से आ रही है।



सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को गंभीर आर्थिक संकट में धकेल दिया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गए हैं। भाजपा असत्य के रास्ते पर है। भाजपा ने पूरे उत्तर प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। रोज-रोज पेट्रोल-डीजल को महंगा करने का क्या अर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद आमजन का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने दो कार्यकाल में पीडीए समाज के साथ सबसे अधिक अन्याय किया है। लोक कल्याणकारी राज्य के लिए ईमानदार नेतृत्व आवश्यक है, जिसका भाजपा में अभाव है। भाजपा समाज में नफरत फैलाकर राजनीति करने का पाप कर रही है।
विज्ञापन


2027 में सपा सरकार बनाने का लक्ष्य
अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने से चूक गई थी। 2027 में कोई कसर नहीं छोड़नी है। उन्होंने शत-प्रतिशत सीटें जीतने का लक्ष्य रखा।

ललित किशोर तिवारी ने अखिलेश से की मुलाकात
सपा पार्षद ललित किशोर तिवारी ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद लखनऊ के फैजुल्लागंज वार्ड-73 से विजयी घोषित होकर अपने पद की शपथ लेने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और सपा अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा बहराइच के बलहा विधानसभा क्षेत्र से लखनऊ आए छात्रों के एक दल ने भी सपा अध्यक्ष से मुलाकात की। इनमें सचिन यादव, व शेखर यादव आदि मुख्य रूप से शामिलरहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed