{"_id":"69c2bd7e0748ce06260e94c9","slug":"akhilesh-yadav-said-bjp-is-scared-of-red-cap-and-red-cylinder-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले - लाल टोपी और लाल सिलिंडर से घबराई भाजपा, 2027 में यूपी में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले - लाल टोपी और लाल सिलिंडर से घबराई भाजपा, 2027 में यूपी में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ये सरकार डर गई है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की कूटनीति फेल है। सरकार पूरा बाजार दूसरे देशों को सौप दे रही है। अखिलेश ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि देश में आज आम आदमी रसोई गैस सिलिंडर के लिए सबसे ज्यादा परेशान है। 14 किलो का गैस सिलेंडर अब 10 किलो का हो जाएगा। इससे पहले यूरिया की बोरी के साथ भी यही किया था। भाजपा लाल टोपी और लाल सिलिंडर से घबराई हुई है।
Trending Videos
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम डर के कारण शंकराचार्य के पास नहीं गए। दोनों डिप्टी सीएम को जैसे पता चला कि शंकराचार्य लखनऊ आ रहे हैं, दोनों लोग वहां से बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने उप मुख्यमंत्रियों पर विश्वास नहीं है। जब कोई सीएम दूसरे देश जाता है तो किसी न किसी को चार्ज देकर जाता है, यह परंपरा रही है, लेकिन इन्होंने किसी को चार्ज नहीं दिया। उसी मौके पर मैंने ऑफर दिया था, लेकिन इन दोनों उप मुख्यमंत्रियों में से किसी के पास विधायक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में 27 मार्च से फिर शुरू होगा बारिश का दौर, तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा
ये भी पढ़ें - झांसी के घूसखोर सीजीएसटी अफसरों के खिलाफ अधिक संपत्ति का केस दर्ज, वैध आय से तीन गुना संपत्ति मिली
अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में यूपी में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा। नेताजी और समाजवादी पार्टी ने मिलकर बसपा संस्थापक कांशीराम को इटावा से चुनाव जिताकर लोकसभा पहुंचाया था।