{"_id":"69ce3a20a385ba6b530419d0","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-and-eci-are-working-together-in-west-bengal-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश बोले- भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा चुनाव आयोग, यूपी में गड़बड़ी करने वालों पर अब तक कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश बोले- भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा चुनाव आयोग, यूपी में गड़बड़ी करने वालों पर अब तक कार्रवाई नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और कहा कि आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी के उपचुनाव में भी अफसरों ने गड़बड़ी की थी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम सहित जिन राज्यों में चुनाव चल रहा है वहां पर चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। बंगाल में आयोग ने डीजीपी सहित बड़े अधिकारियों को हटा दिया गया है। इतने अधिकारियों को यूपी में 2022 चुनाव में नहीं हटाया गया था। हम लोगों ने यूपी के उपचुनाव में देखा है कि जिन अधिकारियों ने गड़बड़ी की थी उन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। न चुनाव आयोग ने की और न ही सरकार ने। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बंगाल और असम के चुनाव पूरे होने के बाद भाजपा के लोग यूपी आ जाएंगे लेकिन यूपी में इस बार पीडीए की सरकार बनेगी। भाजपा के लोगों ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था। हम कहते हैं कि यूपी से भाजपा की सरकार जाते ही बुरे दिन खत्म हो जाएंगे। आईएएस रिंकू सिंह राही के इस्तीफे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे अधिकारी पीडीए की सरकार बनाने के लिए काम करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें - उद्योगपति गौतम अदाणी ने परिवार सहित किए रामलला के दर्शन, बोले- ये भावुक करने वाला क्षण
ये भी पढ़ें - ईरान-इस्राइल युद्ध से एक महीने में 1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, छोटे उद्योगों से लेकर सभी कारोबार प्रभावित
सिलिंडर संकट के पीछे भाजपा के लोग
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सिलिंडर संकट के पीछे भाजपा के लोग हैं। इन्होंने इसे बढ़ाया है। वहीं, किसानों से भी उन्होंने (भाजपा) आय दोगुना करने का वादा किया था पर किसान परेशान हैं। उन्हें फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां कहीं भी गड़बड़ी हो रही है वहां भाजपा के लोग हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन