सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Divorced his wife, wanted to rekindle the relationship; brother murdered him with a sword, police reve

अमेठी: पत्नी को दे दिया था तलाक, फिर से बनाना चाहता था संबंध, भाई ने तलवार से की थी हत्या.. पुलिस का खुलासा

अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Feb 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Accident in Amethi: अमेठी में बीते दिनों हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या की वजह विवाह के बाद फिर से संबंध बनाने की चाहत निकली। 

Amethi: Divorced his wife, wanted to rekindle the relationship; brother murdered him with a sword, police reve
अमेठी में हुई हत्या पर हुआ खुलासा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 बाजारशुकुल कस्बा निवासी टेंट कारोबारी शरीफ के बेटे शाहिद (23) की हत्या प्रेम संबंध, निकाह और तलाक के बाद दोबारा निकाह करने की कोशिश  निकली। तलाकशुदा पत्नी के भाई ने दो साथियों संग मिलकर साजिश रची और तलवार से हमला कर युवक की जान ले ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, चेहरे और गले पर सात गहरे घाव दर्ज हुए हैं।

Trending Videos


बाजारशुकुल कस्बा निवासी टेंट कारोबारी शरीफ के बेटे शाहिद (23) की सोमवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शाहिद का शव इंटर कॉलेज मार्ग पर पुलिया के निकट झाड़ियों में मिला। शरीफ ने अपने भाई मोहम्मद गुलाम के साथ ही बेटे के दोस्त सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में शाहिद की तलाकशुदा पत्नी के भाई सुहेल के साथ शामिल था। बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। सीओ मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मवैया रहमतगढ़ निवासी सुहेल, उसके साथी अभिषेक और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सुहेल ने स्वीकार किया कि वर्ष 2021 में शाहिद उसकी बहन को प्रेम संबंध में मुंबई ले गया था। बाद में दोनों लौटे और निकाह हुआ। कुछ समय बाद मतभेद बढ़े और तलाक हो गया। वर्ष 2023 में युवती का दूसरा निकाह संपन्न हुआ। इसके बाद भी शाहिद लगातार संपर्क साधता रहा और दोबारा निकाह का दबाव बनाता रहा। 

इसी बात से आक्रोशित होकर सुहेल ने योजना बनाई। सोमवार रात करीब आठ बजे फोन कर शाहिद को गैस एजेंसी के पास बुलाया गया। वहां सुहेल और बाल अपचारी ने उसे पकड़ लिया, जबकि अभिषेक ने तलवार से ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद शव नाले किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। अभिषेक के पास मृतक का मोबाइल बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। बाल अपचारी को किशोर न्यायालय ने बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया।

मोबाइल के लालच में दिया साथ

Amethi: Divorced his wife, wanted to rekindle the relationship; brother murdered him with a sword, police reve
अमेठी में हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

सुहेल कस्बे में सब्जी की दुकान करता था। अभिषेक उसकी दुकान पर काम करता था। सुहेल ने अभिषेक और बाल अपचारी को मोबाइल व नकदी देने का लालच देकर वारदात में शामिल किया था। बाल अपचारी हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है।

रंजिश में भाई के नाम दर्ज कराई रिपोर्ट
कस्बा निवासी टेंट कारोबारी शरीफ के बेटे शाहिद की सोमवार रात हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर शरीफ ने ने अपने बड़े भाई गुलाम मोहम्मद, शाहिद के दोस्त कफील के अलावा सुहेल और इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मृतक की आखिरी कॉल डिटेल खंगाली गई तो नंबर सुहेल का निकला। सुहेल और मृतक का मोबाइल टॉवर एक ही स्थान पर सक्रिय मिला और रात करीब नौ बजे तक दोनों की लोकेशन आसपास रही। घटनास्थल के पास दो अन्य मोबाइल भी सक्रिय मिले। सुहेल, अभिषेक और बाल अपचारी की कॉल डिटेल मिलाने पर आपसी बातचीत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सुहेल की तलाश शुरू की। बुधवार सुबह बाइक से भागने की कोशिश के दौरान तीनों को कस्बे से पकड़ लिया गया। जांच में गुलाम मोहम्मद, इरफान और कफील की संलिप्तता नहीं मिली। पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया। चर्चा है कि रंजिश के चलते भाई पर बेटे की हत्या का शक जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed