{"_id":"69c2fa83cea789785b08e0ae","slug":"amit-and-upanishad-in-the-quarter-finals-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1660178-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमित और उपनिषद क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमित और उपनिषद क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में शॉट लगाते खिलाड़ी
विज्ञापन
Trending Videos
लखनऊ। राजस्थान के अमित और हरियाणा के उपनिषद भारद्वाज ने स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित प्रतियोगिता में यूपी के छठीं वरीय अंशुमान सिंह उलटफेर का शिकार हो गए जबकि चिन्मय, ऋषि यादव व वंश यादव की चुनौती हार के साथ समाप्त हो गई। प्री क्वार्टर फाइनल में क्वालिफायर राजस्थान के अमित ने अंशुमान सिंह के खिलाफ 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। एक अन्य उलटफेर में हरियाणा के उपनिषद भारद्वाज ने तीसरी वरीय पश्चिम बंगाल के सार्थक गुलाटी को थोड़े संघर्ष के बाद 6-4, 6-2 से पराजित किया।
हरियाणा के वंश नंदल ने यूपी के ऋषि यादव को 5-7, 6-4, 6-2 से हराया, जबकि एक अन्य मैच में दूसरी वरीय तमिलनाडु के मुकिल रामानन ने यूपी के वंश यादव को 2-6, 6-3, 6-3 से हराया। पुरुष एकल के दूसरे राउंड में शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा ने हरियाणा के हर्ष मलिक को 6-2, 6-3 और हरियाणा के सुनील कुमार ने चिन्मय देव चौहान को 7-6(6), 6-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। पहले राउंड में लव पहल व जसराज ने ऋषि यादव व राहुल यादव को 6-1, 4-6, 11-9, उपनिषद भारद्वाज व सौरभ सिंह ने फैजुर रहमान व सौरव यादव को 6-4, 7-6(3), वंश नंदल व मयंक शर्मा ने वैभव सिंह व दीपक यादव को 6-1, 6-4, पार्थ पाटिल व ए ओहिल्यान ने यशार्थ व मनु को 6-2, 6-4 और अमित व पार्थ सारथी शर्मा ने अनुरुद्ध कुमार व अनुज कुमार को 6-2, 5-2(12-10) से पराजित किया।
दूसरी ओर स्वरूप अग्रवाल प्राइजमनी टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट में बालक अंडर-10 वर्ग का खिताब अव्यान जैन ने अव्यांश पाठक को 4-2 से हराकर जीता।