फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ats in transport department

Lucknow News: वाहनों की फिटनेस के लिए एटीएस पर वसूली जा रही एंट्री फीस

Sun, 19 Jul 2026 05:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
ats in transport department

विज्ञापन
निजी फिटनेस सेंटर एटीएस भारत एसोसिएट्स का मामला
बीकेटी स्थित एटीएस का वीडियो वायरल, शिकायत

लखनऊ। वाहनों की फिटनेस के लिए एटीएस(आटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) पर एंट्री फीस वसूली जा रही है। रविवार को बीकेटी स्थित एटीएस भारत एसोसिएट्स में होने वाली इस वसूली का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद परिवहन विभाग के           अधिकारी हरकत में आए। जांच की मांग की जा रही है।

राजधानी में दो एटीएस हैं। यह निजी फिटनेस सेंटर हैं। दोनों ही एटीएस बीकेटी में संचालित हैं। इससे पूर्व ट्रांसपोर्टनगर में इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन आईएंडसी सेंटर में वाहनों की फिटनेस का काम होता था। यहां 120 वाहनों की फिटनेस का स्लाॅट था। लेकिन परिवहन विभाग की ओर से इसे बंद कर निजी फिटनेस सेंटर खोला गया। बीकेटी में एक के बाद एक, दो निजी फिटनेस सेंटर एटीएस खुल चुके हैं। रविवार को बख्शी का तालाब स्थित भारत एसोसिएट्स फिटनेस सेंटर का वीडियो वायरल हुआ। इसमें वाहन संख्या यूपी 32 आरएन 3266 के संचालक निशांत ने एटीएस कर्मियों पर आरोप लगाया कि उनसे पांच साै रुपये एंट्री फीस मांगी गई। वह सुबह ही फिटनेस सेंटर पहुंच गए थे। जहां उन्हें कतार में लगना पड़ा। उनसे एंट्री के नाम पर फीस मांगी गई, जब उन्होंने देने से इनकार कर दिया तो पीछे लगे वाहनों की एंट्री पहले करवा दी गई। इतना ही नहीं वाहनों की फिटनेस के लिए तय सरकारी फीस के अतिरिक्त पांच हजार रुपये मांगने को भी आरोप लगाया गया है। भारत एसोसिएट्स के प्रतिनिधियों से इस मामले में बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। फिलहाल वायरल वीडियो परिवहन विभाग के आला अफसरों तक पहुंच गया है। सोमवार को मामले में जांच हो सकती है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed