{"_id":"6a5cb78948553073d2088e63","slug":"ats-in-transport-department-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1835427-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वाहनों की फिटनेस के लिए एटीएस पर वसूली जा रही एंट्री फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वाहनों की फिटनेस के लिए एटीएस पर वसूली जा रही एंट्री फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निजी फिटनेस सेंटर एटीएस भारत एसोसिएट्स का मामला
बीकेटी स्थित एटीएस का वीडियो वायरल, शिकायत
लखनऊ। वाहनों की फिटनेस के लिए एटीएस(आटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) पर एंट्री फीस वसूली जा रही है। रविवार को बीकेटी स्थित एटीएस भारत एसोसिएट्स में होने वाली इस वसूली का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारी हरकत में आए। जांच की मांग की जा रही है।
राजधानी में दो एटीएस हैं। यह निजी फिटनेस सेंटर हैं। दोनों ही एटीएस बीकेटी में संचालित हैं। इससे पूर्व ट्रांसपोर्टनगर में इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन आईएंडसी सेंटर में वाहनों की फिटनेस का काम होता था। यहां 120 वाहनों की फिटनेस का स्लाॅट था। लेकिन परिवहन विभाग की ओर से इसे बंद कर निजी फिटनेस सेंटर खोला गया। बीकेटी में एक के बाद एक, दो निजी फिटनेस सेंटर एटीएस खुल चुके हैं। रविवार को बख्शी का तालाब स्थित भारत एसोसिएट्स फिटनेस सेंटर का वीडियो वायरल हुआ। इसमें वाहन संख्या यूपी 32 आरएन 3266 के संचालक निशांत ने एटीएस कर्मियों पर आरोप लगाया कि उनसे पांच साै रुपये एंट्री फीस मांगी गई। वह सुबह ही फिटनेस सेंटर पहुंच गए थे। जहां उन्हें कतार में लगना पड़ा। उनसे एंट्री के नाम पर फीस मांगी गई, जब उन्होंने देने से इनकार कर दिया तो पीछे लगे वाहनों की एंट्री पहले करवा दी गई। इतना ही नहीं वाहनों की फिटनेस के लिए तय सरकारी फीस के अतिरिक्त पांच हजार रुपये मांगने को भी आरोप लगाया गया है। भारत एसोसिएट्स के प्रतिनिधियों से इस मामले में बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। फिलहाल वायरल वीडियो परिवहन विभाग के आला अफसरों तक पहुंच गया है। सोमवार को मामले में जांच हो सकती है।