फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aunt held a seven-year-old innocent girl hostage for five hours

Lucknow News: चाची ने सात साल की मासूम को पांच घंटे बंधक बनाया

Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Aunt held a seven-year-old innocent girl hostage for five hours
लखनऊ। काकोरी के दुर्गागंज निवासी संगीता ने सात साल की भतीजी को पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। बच्ची को छुड़ाने पहुंची पुलिस से अभद्रता भी की। महिला पुलिसकर्मियों ने सख्ती से मासूम को मुक्त कराया। पीड़िता की मां गीता ने संगीता पर बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, गीता और देवरानी संगीता में विवाद है। सोमवार को गीता की मानसिक रूप से कमजोर सात साल की बेटी सृष्टि संगीता के घर खेलने गई। संगीता ने उसे कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। पुलिस के समझाने पर भी आरोपी ने मासूम को नहीं छोड़ा। पांच घंटे बाद काफी संख्या में पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने घर के कमरे का ताला खुलवाकर मासूम को बाहर निकाला। फिर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के मकान अगल-बगल बने हुए हैं। कुछ माह पहले गीता ने संगीता के ब्यूटी पार्लर का कांच तोड़ दिया था। भरपाई के बाद भी गीता अन्य सामान की भरपाई के लिए दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed