फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   award ceremony

Lucknow News: दलसिंहसराय कला समारोह में लखनऊ के तीन कलाकार राजेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र अस्थाना और राघवेंद्र प्रताप होंगे सम्मानित

Fri, 30 Oct 2026 05:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
award ceremony
चित्रकार राजेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र कुमार अस्थाना और राघवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : सांकेतिक
लखनऊ। बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में एक नवंबर को आयोजित होने वाले सृजनोत्सव कला समारोह में लखनऊ के तीन कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ वाश चित्रकार राजेंद्र प्रसाद को ‘प्रबुद्ध सम्मान’ तथा चित्रकार एवं कला क्यूरेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना और कथक नृत्यांगन राघवेंद्र प्रताप सिंह को ‘कला रत्न सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

विजुअल आर्ट फाउंडेशन की ओर से 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत आयोजित इस समारोह में देशभर के कलाकार, साहित्यकार, अभिनेता और सांस्कृतिक क्षेत्र की हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम दलसिंहसराय स्थित अनन्या रेसिडेंसी में होगा।
विज्ञापन

फाउंडेशन के अध्यक्ष मो. सुलेमान के अनुसार, समारोह में उत्कृष्ट दुर्गा पूजा और कृष्ण जन्माष्टमी समितियों के साथ मूर्तिकारों और पुरोहितों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दो नवंबर को कला कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए चित्रकार सामूहिक रूप से चित्रकला और रेखांकन के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

चित्रकार राजेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र कुमार अस्थाना और राघवेंद्र प्रताप सिंह।

चित्रकार राजेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र कुमार अस्थाना और राघवेंद्र प्रताप सिंह।- फोटो : सांकेतिक

चित्रकार राजेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र कुमार अस्थाना और राघवेंद्र प्रताप सिंह।

चित्रकार राजेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र कुमार अस्थाना और राघवेंद्र प्रताप सिंह।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed