सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: A newborn's severed head was found in a wheat field, causing a stir in the area; police teams are sea

अयोध्या: गेहूं के खेत में कटा मिला नवजात का सिर, इलाके में मची सनसनी; पुलिस की टीमें धड़ की तलाश में

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 03 May 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Head found in Ayodhya: अयोध्या के बनकट इलाके में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी मच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Ayodhya: A newborn's severed head was found in a wheat field, causing a stir in the area; police teams are sea
जांच में जुटी पुलिस। डेेमो पिक।
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गीजा बनकट गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े एक खेत में नवजात शिशु का कटा हुआ सिर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Trending Videos


बताया गया कि गांव के पास स्थित खेत में कुछ महिलाएं नित्यक्रिया के लिए गई थीं। टॉर्च की रोशनी में उन्हें बच्चे का कटा हुआ सिर दिखाई दिया, जिसे देखकर वे चीख पड़ीं और तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रधान प्रतिनिधि संतोष गौड़, घनश्याम तिवारी और पूर्व प्रधान राकेश शर्मा की मौजूदगी में पुलिस ने आसपास के खेतों में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कई स्थानों पर खुदाई कर धड़ की तलाश की, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच के अनुसार, सिर एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। तलाशी के दौरान घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर एक अन्य खेत में फूल और मिट्टी का कलश भी मिला है, जिससे ग्रामीणों में तंत्र-मंत्र की आशंका गहरा गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

प्रभारी कोतवाली एसएसआई विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि बरामद सिर नवजात शिशु का है। आशंका जताई जा रही है कि मृत नवजात को कहीं दफनाया गया होगा, जिसे जंगली जानवरों ने बाहर निकाल लिया। फिलहाल क्षेत्र में किसी बच्चे के लापता होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed