{"_id":"699d89338b16db893e062f81","slug":"ayodhya-muslim-youths-dressed-in-saffron-clothes-and-singing-hymns-on-a-sarangi-were-begging-for-alms-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: गेरुआ वस्त्र, सारंगी पर भजन गायन करते हुए भिक्षा मांग रहे थे मुस्लिम युवक, पड़ गया भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: गेरुआ वस्त्र, सारंगी पर भजन गायन करते हुए भिक्षा मांग रहे थे मुस्लिम युवक, पड़ गया भारी
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Feb 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या के सोहावल में गेरुआ वस्त्र पहनकर भिक्षा मांगना मुस्लिम युवकों के लिए भारी पड़ गया। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
अयोध्या के सोहावल में मंगलवार की सुबह करेरु गांव के पास गेरुआ वस्त्र धारी तीन युवकों का सारंगी लेकर भजन गायन करते हुए गांव मे भिक्षा मांगना भारी पड़ गया। बीते दिनों चोरी की घटनाओं से आहत आशंकित ग्रामीणों ने पकड़कर पूछताछ शुरु की तो सभी मुस्लिम धर्म के निकले।
Trending Videos
गांव के प्रधान प्रतिनिधि गिरिजेश त्रिपाठी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की छानबीन में तीनों में से दो युवक एक ही घर से तथा दूसरा उसी गांव का निवासी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल ने बताया ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवकों की पहचान बखेरू पुत्र फेरू, हनीफ उर्फ गुदाब, इसराज पुत्र गण भुटकुन निवासी धुंधु मदुरी थाना गोसाईगंज सुलतानपुर के रूप में सामने आई है। उनके स्थानीय थाने से संपर्क कर कार्यशेली का पता लगाया जा रहा है। कुछ गलत पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
