फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Baba saheb bheemrao ambedkar central university

Lucknow News: बीबीएयू के 12 शिक्षक दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल

Thu, 08 Oct 2026 05:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Baba saheb bheemrao ambedkar central university

विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 12 शिक्षकों ने विश्व के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान बनाया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, यह उपलब्धि उसके शिक्षकों के शोध एवं अकादमिक योगदान की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाती है।
सूची में पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो. नवीन कुमार अरोरा ने 17,679वीं रैंक हासिल की। एन्वायरमेंटल माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. राम चंद्रा 24,876वीं, प्रो. राम नरेश भार्गव 39,424वीं और डॉ. जयशंकर सिंह 52,213वीं रैंक पर रहे। भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. राजेश कुमार सिंह ने 53,275वीं और कम्प्यूटर साइंस विभाग के डॉ. आदित्य खम्पारिया ने 79,246वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन

इसी तरह गणित विभाग के प्रो. बीर सिंह भदौरिया 1,02,213वीं, भौतिक विज्ञान के प्रो. बाल चंद्र यादव 1,04,035वीं, सूचना प्रौद्योगिकी के डॉ. अभिषेक वर्मा 2,41,090वीं, फार्मास्युटिकल साइंसेज के प्रो. पीएस रजनीकांत 2,69,674वीं, गणित के डॉ. मुकेश कुमार अवस्थी 3,43,459वीं और भौतिक विज्ञान के प्रो. देवेश कुमार 4,46,561वीं रैंक पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक प्रो. जॉन पीए आयोनिडिस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम द्वारा तैयार की जाती है और एल्सेवियर बीवी द्वारा प्रकाशित की जाती है। इसमें शोध प्रकाशन, साइटेशन और अन्य वैज्ञानिक संकेतकों के आधार पर वैज्ञानिकों का मूल्यांकन किया जाता है।

कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने चयनित शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed