{"_id":"6a90a7388812c569cd07d49b","slug":"bhasha-university-interview-for-phd-from-one-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1895081-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा विवि : पीएचडी के लिए साक्षात्कार एक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा विवि : पीएचडी के लिए साक्षात्कार एक से
विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार एक से 10 सितंबर तक कराए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों के विषयवार साक्षात्कार की तिथि, समय और अन्य आवश्यक विवरण विवि की आधिकारिक वेबसाइट kmclu.ac.in और समर्थ पोर्टल kmcluadm.samarth.edu.in पर उपलब्ध हैं।
विवि की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, एक सितंबर को अरबी, गृह विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी और औषध विज्ञान के साक्षात्कार होंगे। तीन सितंबर को वाणिज्य और शिक्षा के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। सात सितंबर को व्यवसाय प्रशासन और उर्दू के लिए, आठ सितंबर को संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी तथा संगणक विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विषयों के पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। नौ सितंबर को विधिक अध्ययन, गणित और शारीरिक शिक्षा जबकि 10 सितंबर को विधिक अध्ययन, अर्थशास्त्र और यांत्रिक अभियांत्रिकी विषयों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
ज्यादातर विषयों के लिए उपस्थिति का समय सुबह नौ बजे और 10:30 बजे की दो पालियों में निर्धारित है। साक्षात्कार प्रशासनिक भवन स्थित चाणक्य सदन-1 और चाणक्य सदन-2 में होंगे। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ स्वप्रमाणित छायाप्रतियों का एक समूह लाना होगा। इनमें आवेदनपत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक की अंकतालिकाएं व उपाधियां, दर्शनशास्त्र परास्नातक प्रमाणपत्र और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के प्रमाण-पत्र शामिल हैं। अभ्यर्थियों को अपने शोध प्रस्ताव/सारांश की प्रस्तुति और उसकी मुद्रित प्रतियां भी साथ लानी होंगी। विवि ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी साक्षात्कार से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना का अवलोकन अवश्य कर लें।