सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike mechanic dies after being hit by a vehicle, commotion continues for two hours

Lucknow News: वाहन की टक्कर से बाइक मैकेनिक की मौत, दो घंटे तक हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bike mechanic dies after being hit by a vehicle, commotion continues for two hours
हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
काकोरी। पारा के मोहान रोड स्थित आगरा एक्सप्रेस-वे जीरो पॉइंट के पास शनिवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक मैकेनिक रोहित गौतम (20) की मौत हो गई। वाहन का पहिया उनके सिर और हाथ-पैर को रौंदता हुआ निकल गया। नाराज लोगों ने दो घंटे तक हंगामा भी किया।
Trending Videos

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के अनुसार काकोरी के भलिया गांव निवासी रोहित गौतम बाइक सर्विस सेंटर में मोटर मैकेनिक थे। शनिवार देर रात वह बाइक का इंजन बनाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जीरो पॉइंट के पास अज्ञात वाहन की पीछे से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। वह सड़क पर गिरे और वाहन के पहिये के नीचे आ गए। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन वाहन उनके सिर और हाथ-पैर को कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। परिजन आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। रोहित के परिवार में पिता हनुमान, माता रामकुमारी, पांच भाई और दो बहनें हैं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस।

हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed