फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Campaign against cybercriminals to continue: Police Commissioner

साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : पुलिस आयुक्त

Thu, 30 Jul 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Campaign against cybercriminals to continue: Police Commissioner
पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा।
लखनऊ। राजधानी के नए पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इसके बाद वह पुलिस लाइन पहुंचे और प्रेस वार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहा अभियान जारी रहेगा। साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिए और मजबूती से काम किया जाएगा। साइबर थाने में संसाधनों की कमी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर ठगी के शिकार लोगों को उनकी रकम वापस दिलाने पर जोर दिया जाएगा। पुलिस रेस्पांस टाइम को और बेहतर करने का प्रयास रहेगा। तकनीक का इस्तेमाल कर डेटा एनालिसिस किया जाएगा। शासन की प्राथमिकताओं के तहत महिला अपराध और संगठित गिरोह के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मिशन शक्ति अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा। थाने स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का निदान हो जाए, इसका प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



यातायात व्यवस्था को बताई प्राथमिकता
पुलिस आयुक्त ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर करना प्राथमिकता है। वीआईपी मूवमेंट और धरना-प्रदर्शन के कारण कई बार यातायात का दबाव बढ़ जाता है। राजधानी में आए दिन कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं। यातायात का दबाव कम करने के लिए काम किया जाएगा। सुगम यातायात पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी होती रहती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्ती की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने तकनीक आधारित पुलिसिंग पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed