फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CEC remained silent when asked about Gen-Z.

Lucknow News: जेन-जी पर सवाल हुआ तो सीईसी रहे मौन

Tue, 25 Aug 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
CEC remained silent when asked about Gen-Z.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
लखनऊ। जेन-जी से जुड़े सवाल पर सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुप्पी साध ली। कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में छात्रों के संवाद से पहले कुछ मीडियाकर्मियों ने जब उनसे ‘जेन-जी’ से जुड़े मुद्दों पर सवाल किया तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की और आगे बढ़ गए। हालांकि, बच्चों से बातचीत के दौरान उनका संदेश साफ था कि चुनौतियों से निपटना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में अपने पुराने शिक्षण संस्थान कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज पहुंचे थे। कॉलेज परिसर में प्रवेश करते हुए वह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि लखनऊ से उनका बहुत गहरा और पुराना नाता है। यहीं से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए आगे गए थे। लंबे समय बाद अपनी कर्मभूमि लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कॉल्विन में बिताया समय उनके जीवन का सबसे निर्णायक मोड़ था। यहां उन्हें ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों में चुनौतियों से लड़ने का हौसला मिला। छात्रों से बातचीत में उन्होंने अपने दौर की यादें साझा कीं और चुनावी साक्षरता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर, इतनी बड़ी आबादी के बीच चुनाव कैसे करा लेते हैं?
संवाद के दौरान कक्षा 12 के छात्र आदित्य ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से पूछा, सर, देश में इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद आप चुनावों को इतने सुचारू रूप से कैसे संचालित करते हैं? इसमें पारदर्शिता कैसे रहती है। इस पर सीईसी ने उस एप के बारे में बताया, जो पूरी व्यवस्था को आसानी से संचालित करने में मदद करता है। उन्होंने यह भी बताया कि लोकतंत्र में पारदर्शिता बेहतर देश के निर्माण में मदद करती है। आदित्य ने कहा कि उन्होंने पहली बार मुख्य निर्वाचन आयुक्त से बात की। अभी तक उन्हें टीवी पर ही देखा था। जब पता चला कि वह उनके कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके हैं तो उन्हें बहुत खुशी हुई।

बीएलओ को बताया लोकतंत्र की असली नींव

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता के बारे में समझाया। उन्होंने बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) की सराहना करते हुए उन्हें लोकतंत्र की असली नींव करार दिया। संवाद के दौरान मतदाता सूची तैयार करने, मतदान, मतगणना और चुनाव में प्रौद्योगिकी के उपयोग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

विद्यार्थियों ने साझा किया अनुभव
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पहली बार मेरे कॉलेज के साथियों से सीधा संवाद किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों को लोकतंत्र के मायने समझने का मौका मिला। - ऋषि, कक्षा 12

मुझे सीईसी से मतदान के महत्व और एक जागरूक नागरिक की भूमिका को समझने का मौका मिला। उन्होंने छात्रों के सवालों का विस्तार से जवाब दिया। - आरव, कक्षा 12

मुख्य निर्वाचन आयुक्त से सीधे बात करके मुझे लोकतंत्र की कार्यप्रणाली की गहरी समझ मिली। अब मतदान और मतगणना की प्रक्रिया अधिक स्पष्ट हो गई है। - आर्यन प्रताप सिंह, कक्षा 12

संवाद सत्र के दौरान जनगणना और मतगणना के अलावा कई अन्य चुनावी मुद्दों पर भी बात हुई। इसमें मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया और चुनाव में प्रौद्योगिकी के उपयोग पर भी जानकारी मिली। - शौर्य, कक्षा 12


मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने युवा मतदाताओं को पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। - अमरेश, कक्षा 12

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed