सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chargesheet filed against Abbas Ansari and wife Nikhat Bano.

Abbas Ansari: अब्बास अंसारी, पत्नी निखत समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 24 अप्रैल को सुनवाई

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Apr 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश के मामले में पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। मामले पर 24 अप्रैल को सुनवाई होगी। चार्जशीट दायर कर बताया गया की सभी आरोपियों के खिलाफ विवेचना पूरी हो गई है। 

chargesheet filed against Abbas Ansari and wife Nikhat Bano.
अब्बास अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार

चित्रकूट जेल में मुलाकात कर सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने और सहयोग देने के आरोप में अब्बास अंसारी, पत्नी निखत बानो अंसारी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश लोकेश वरुण ने दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तारीख तय की है।

Trending Videos


इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुख्तार पुत्र व विधायक अब्बास अंसारी, निखत अंसारी, ड्राइवर नियाज अंसारी, नवनीत सचान और फराज खान के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट पर सुनवाई दौरान सभी आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट में पेश किया गया। चार्जशीट दायर कर बताया गया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विवेचना पूरी हो गई है। सभी पांचों के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत अन्य आरोपों के सबूत मिले हैं। बताया गया कि इस मामले में जेल वार्डन जगमोहन, जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार एवं डिप्टी जेलर चंद्रकला के खिलाफ विवेचना अभी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - परिवारवाद को रोकना भाजपा के लिए मुश्किल , कई दिग्गज व मंत्री आगे बढ़ाना चाहते हैं विरासत


ये भी पढ़ें - लखनऊ मेयर के लिए मुलायम की बहू अपर्णा यादव प्रमुख दावेदारों में, एक और पूर्व सीएम की बहू चर्चा में


इस मामले में पुलिस व प्रशासन की टीम ने सबसे पहले अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो एवं ड्राइवर नियाज अंसारी को जेल में छापेमारी कर जेल के एक कमरे से गिरफ्तार किया था। उसके बाद निखत बानो को चित्रकूट जेल के पास मकान की व्यवस्था करवाने एवं बिना पर्ची के मुलाकात करवाने के आरोप में फराज खान को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने जेल वार्डन जगमोहन, जेलर संतोष कुमार, जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर एवं डिप्टी जेलर चंद्रकला की गिरफ्तारी की।

विवेचक के अनुरोध पर अब्बास अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गत 28 फरवरी को न्यायिक हिरासत में लिया गया था। बताया गया है कि अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपी जेल में है तथा निखतबानो एवं नियाज अंसारी की जमानत खारिज हो चुकी है।

अभियोजन पक्ष की तरफ से मौजूद अधिवक्ता एम के सिंह ने बताया की मामले की रिपोर्ट दरोगा श्यामदेव सिंह ने 11 फरवरी को चित्रकूट के कर्वी थाने में दर्ज कराई थी। जेल में छापे के दौरान निखत, जेल में बंद पति अब्बास अंसारी के साथ अधीक्षक के बगल वाले कमरे में थी। निखत के पास से विदेशी मुद्रा समेत जेवरात और नकदी भी बरामद हुई थी। मामले की विवेचना में सामने आया कि आरोपी फराज खान ने निखत को कर्वी में रहने के लिए निजी आवास के साथ वाहन की व्यवस्था भी कराई थी। आरोपी निखत के साथ अब्बास से मिलने के लिए बिना किसी एंट्री के ही जेल में जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed