फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cheating was taking place using smart glasses during the Lucknow University entrance exam.

Lucknow News: लविवि की प्रवेश परीक्षा में स्मार्ट चश्मे से हो रही थी नकल

Mon, 20 Jul 2026 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cheating was taking place using smart glasses during the Lucknow University entrance exam.
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रवेश परीक्षा के दौरान रविवार को दो अभ्यर्थी प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पकड़े गए। एक के पास स्मार्ट चश्मा और दूसरे के पास मोबाइल फोन मिला। अपर कुलानुशासक ने दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जानकीपुरम थाने में पत्र भेजा। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पहली घटना प्रबंधन विज्ञान संस्थान परीक्षा केंद्र की है, जहां मो. ताबिश खान को स्मार्ट चश्मे से नकल करते पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक ने सुबह 10:45 बजे चश्मा जब्त कर लिया। विवि के अनुसार प्रवेश पत्र पर स्पष्ट रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाने पर प्रतिबंध का उल्लेख था। दूसरा मामला विधि संकाय के कक्ष संख्या-303 का है। यहां योगेंद्र कुमार राज को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक ने सुबह 11:45 बजे उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया।
विज्ञापन


ऐसे काम करता है स्मार्ट चश्मा
स्मार्ट चश्मा देखने में सामान्य चश्मे जैसा होता है, लेकिन इसके फ्रेम में माइक्रो कैमरा और संचार उपकरण लगे हो सकते हैं। कैमरा प्रश्नपत्र की तस्वीर या वीडियो रिकॉर्ड कर बाहर बैठे व्यक्ति तक भेज सकता है। इसके बाद बाहर से उत्तर उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है। ऐसे उपकरण परीक्षा में प्रतिबंधित हैं और इनका उपयोग अनुचित साधनों की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

पहले यह सामान्य चश्मे जैसा लगा, लेकिन परीक्षा के दौरान संदेह होने पर जांच की गई और अभ्यर्थी को पकड़ लिया गया। मामले में पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
- प्रो. मुकुल श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed