{"_id":"c87622bf53697d91e6926d697d783e31","slug":"dedh-ishqiya-tax-free-for-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधुरी की 'इश्किया' पर अखिलेश मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधुरी की 'इश्किया' पर अखिलेश मेहरबान
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jan 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार ने डेढ़ इश्किया फिल्म को प्रदेश में तीन माह के लिए टैक्स फ्री कर दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रमुख सचिव मनोरंजन कर बीरेश कुमार ने शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश मनोरंजन कर अधिनियम के तहत फिल्म को तीन माह के लिए टैक्स फ्री किया गया है।
इसके लिए शर्त यह होगी कि निर्माता निर्देशक एक समय में अधिकतम 12 कर मुक्त प्रिंट पूरे प्रदेश में चलाएंगे।
एक जिले में एक समय में केवल एक ही प्रिंट प्रदर्शित की जाएगी। सिनेमा मालिक सामान्य प्रवेश शुल्क में कोई वृद्धि नहीं करेगा और न ही सीटों में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
सिनेमा हाल में इसके अलावा अन्य कोई फिल्म इसके साथ नहीं दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि अखिलेश सरकार ने इस फिल्म को एक करोड़ रुपये अनुदान देने का भी निर्णय किया है।
विज्ञापन
इसके लिए तर्क दिया गया है कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तर प्रदेश में ही हुई है।