फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand for Direct Flight and Train Services from Lucknow to Shirdi

Lucknow News: लखनऊ से शिरडी के लिए सीधी उड़ान और ट्रेन चलाने की मांग

Mon, 31 Aug 2026 04:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for Direct Flight and Train Services from Lucknow to Shirdi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले साईं मंदिर समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

(फोटो)
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। श्री शिव शक्ति साईं मंदिर समिति के पदाधिकारियों और साईं भक्तों ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति की ओर से उन्हें साईं नाम अंकित पवित्र शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही साईं बाबा का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद भेंट किया गया।
समिति ने रक्षा मंत्री को मांगपत्र सौंपकर लखनऊ से शिरडी के लिए सीधी हवाई सेवा और ट्रेन शुरू कराने की मांग की। पत्र में कहा गया कि यदि सीधी उड़ान शुरू करना संभव नहीं है तो कनेक्टिंग फ्लाइट में शिरडी को जोड़ा जाए। इसी तरह लखनऊ से शिरडी के लिए सीधी ट्रेन चलाने अथवा मुंबई जाने वाली किसी उपयुक्त ट्रेन का मार्ग शिरडी तक बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में श्रद्धालुओं को मनमाड़ आदि स्थानों पर उतरकर सड़क मार्ग से शिरडी जाना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को परेशानी होती है। रक्षा मंत्री ने मांग को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक प्रयास और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेंट के दौरान साईं सेवादार अजय त्रिपाठी मुन्ना, दशमेश सहानी, शशांक श्रीवास्तव और किरण श्रीवास्तव समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed