फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya's public grievance hearing

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जनता दर्शन: शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश

Mon, 31 Aug 2026 07:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 31 Aug 2026 07:46 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाने के निर्देश दिए। साथ ही गरीबों के उत्पीड़न, अवैध कब्जे और दबंगई करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya's public grievance hearing
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को लखनऊ स्थित 7-कालिदास मार्ग कैंप कार्यालय और प्रयागराज सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों से संवाद कर मामलों की जानकारी ली और अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जनता दर्शन में भूमि व राजस्व विवाद, अवैध कब्जे, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, पुलिस, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामले सामने आए। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्गों को दें प्राथमिकता

Deputy CM Keshav Prasad Maurya's public grievance hearing
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाने के निर्देश दिए। साथ ही गरीबों के उत्पीड़न, अवैध कब्जे और दबंगई करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन ही सुशासन की पहचान है और सरकार का संकल्प है कि हर पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed