सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Lashes Out Over Sanitation: Brajesh Pathak Visits Sidhauli CHC in Sitapur; Orders Withholding of Pay

UP: सफाई व्यवस्था पर भड़के डिप्टी सीएम, सीतापुर की इस सीएचसी पहुंचे ब्रजेश पाठक; भुगतान रोकने के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 17 Mar 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। गंदगी और अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सफाई एजेंसी को नोटिस दिया और भुगतान रोकने के निर्देश दिए। मरीजों की सुविधा के लिए जनरेटर चालू कर एक्स-रे सेवा शुरू कराई तथा व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश दिए।

Deputy CM Lashes Out Over Sanitation: Brajesh Pathak Visits Sidhauli CHC in Sitapur; Orders Withholding of Pay
सफाई व्यवस्था पर डिप्टी सीएम खफा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक्शन मोड में हैं। सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में औचक निरीक्षण एवं मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद वे मंगलवार को सीतापुर के सिधौली सामुदायिक केंद्र पहुंचे। गंदगी एवं पेयजल व्यवस्थाओं को देखकर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जाहिर की। अफसरों से कहा कि जब तक केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार न आए, वे केंद्र न छोड़ें। 

Trending Videos


मंगलवार को डिप्टी सीएम सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे।  चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं को लेकर केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने मरीजों से उनका हाल-चाल जाना एवं केंद्र में आए लोगों से व्यवस्थाओं एवं उनकी चिकित्सकीय आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।  केंद्र में गंदगी को देखकर डिप्टी सीएम भड़क उठे। उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। संबंधित एजेंसी को नोटिस एवं एक सप्ताह का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। 

जेनरेटर ऑन कराया, हुए एक्स-रे

एक्स-रे के लिए मरीजों की लंबी लाइन देख कर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। जनरेटर ऑन करवाकर एक्स-रे शुरू कराया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed