फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Ammar Rizvi says Trust required for masjid in Ayodhya

अयोध्या में मस्जिद के लिए ट्रस्ट जरूरी, तभी नहीं खड़ा होगा कोई नया विवाद: रिजवी

Sat, 30 Nov 2019 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Nov 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ammar Rizvi says Trust required for masjid in Ayodhya
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
ऑल इंडिया माइनारिटीज फोरम फॉर डेमोक्र्तेसी के अध्यक्ष और पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने से असहमति व्यक्त करने वाले संगठनों व व्यक्तियों का स्वागत किया है। 
विज्ञापन


कहा कि जिन लोगों ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार करने की बात कही है और इसके खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने के विरोधी है वे सभी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


उन्होंने फिर दोहराया कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार, अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के निर्माण व देखरेख के लिए भी ट्रस्ट गठित होना चाहिए।

डॉ. रिजवी ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण कारणों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मस्जिद के लिए ट्रस्ट बनाने की मांग की है। अयोध्या में किसी नए विवाद की संभावनाओं को खत्म करने के लिए यह जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मस्जिद के लिए दी जाने वाली भूमि पर मस्जिद के अलावा एक विश्वविद्यालय और एक मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाना चाहिए। जिससे इस भूमि का इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए हो सके। इनका भी संचालन मस्जिद के लिए बने ट्रस्ट से ही होना चाहिए। 

उन्होंने तर्क दिया कि किसी निजी संस्था या व्यक्ति के जरिये बनने वाली मस्जिद को लेकर फिर ‘मेरी-तेरी’ का विवाद खड़ा हो सकता है जबकि ट्रस्ट के जरिये बनने वाली मस्जिद संपूर्ण मुस्लिम समाज की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed