{"_id":"69d6bf885b5720b56500f75b","slug":"elderly-woman-threatens-self-immolation-at-chief-ministers-residence-lucknow-news-c-372-1-lu11003-157729-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
कंचन लता पांडेय।
विज्ञापन
लखनऊ। बलिया के एकवारी पोस्ट बिसुकियां, थाना फेफना निवासी बुजुर्ग कंचन लता पांडेय ने चचेरे भाई और उनके बेटों पर पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। तमाम शिकायतों के बावजूद भी न्याय न मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की धमकी दी है।
बुधवार दोपहर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कंचन लता ने बताया कि बलिया जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वह अपने माता-पिता राधामोहन पांडेय और चंद्रावती देवी की एकमात्र संतान हैं। उनके चचेरे भाई के तीन बेटों ने खुद को माता-पिता का पुत्र बताकर संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। तहसीलदार ने पहले उनके आवेदन को खारिज किया था। बाद में धोखे से हिब्बानामा लिखवाकर 28 नवंबर 2019 को बैक डेट में नामांतरण करा लिया गया। परिवार रजिस्टर से नाम निरस्त करने के आदेश के बाद भी उनके नाम पुनः दर्ज हो गए। कंचन लता ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं। उनके मामलों को जानबूझकर लंबित रखा जाता है या न्यायालय में लंबित दिखाकर निस्तारित किया जाता है। उनके पति का 2017 में निधन हो गया था। आय का कोई अन्य स्रोत न होने से उनके बच्चों की शिक्षा और विवाह में बाधा आ रही है। प्रेस वार्ता के दौरान कंचन ने अंत में कहा कि जल्द उनके मामले को सुलझाया नहीं गया तो वह सीएम आवास के बाहर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लेंगी।
Trending Videos