फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity Camp: The Managing Director will listen to those whom the engineers do not heed.

बिजली शिविर : अभियंता जिनकी नहीं सुनेंगे, उनकी प्रबंध निदेशक सुनेंगे, गोखले मार्ग पर प्रतिमाह लगेगा शिविर

Sat, 18 Jul 2026 03:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 18 Jul 2026 03:21 PM IST
सार

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के गोखले मार्ग स्थित मुख्यालय में प्रतिमाह शिविर लगेगा। उपभोक्ताओं की शिकायत को दूर करने के लिए खुद एमडी मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन
Electricity Camp: The Managing Director will listen to those whom the engineers do not heed.
मध्यांचल निगम के गोखले मार्ग स्थित मुख्यालय में प्रतिमाह लगेगा शिविर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक ( एमडी ) संदीप भागिया ने आम बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि जिनकी समस्या बिजली अभियंता नहीं सुनेंगे, उनको खुद प्रबंध निदेशक सुनेंगे। इसके लिए गोखले मार्ग स्थित निगम मुख्यालय में बिजली शिविर आयोजित करने की नई व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


आईएएस अफसर संदीप भागिया ने कार्य भार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एलडीए, नगर निगम की तर्ज पर प्रतिमाह बिजली शिविर लगेगा। इससे उपभोक्ताओं व आवेदकों की समस्या का समाधान होगा और लापरवाह कर्मियों-अभियंताओं की कार्यप्रणाली उजागर होगी। यह बिजली शिविर प्रतिमाह किस दिन या किस तारीख को लगेगा इसके दो दिन में आदेश दे दिए जाएंगे। उन्होंने अमौसी जोन में मोहनलालगंज, मलिहाबाद में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कार्यालय खोलने पर भी विचार करने की बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार की बिजली सुधार कार्य योजना के प्रस्ताव को स्वीकृत कराने और बिजली चोरी को रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने की भी बात कही। इस मौके पर निदेशक रजत जुनेजा और आरपी सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन जिलों के पीड़ित सुना सकेंगे व्यथा
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के तहत लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव ,हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत जिलों के पीड़ित मुख्यालय पर लगने वाले शिविर में अपनी व्यथा सुना सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी करेंगे कॉल, जांचेंगे तत्परता
एमडी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की शिकायत है कि मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता ,जूनियर इंजीनियर, एसडीओ बिजली ठप होने पर कॉल रिसीव नहीं करते हैं। इस लापरवाही की वह खुद जांच करने के लिए अभियंता को दूसरे नंबर पर कॉल करेंगे। जो दोषी पाएंगे उन पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed