{"_id":"6936da3a232ad3763e0e2e7c","slug":"flight-cancellation-continued-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1507574-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 26 उड़ानें निरस्त होने से आठ हजार यात्री परेशान, 410 टिकट कैंसिंल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 26 उड़ानें निरस्त होने से आठ हजार यात्री परेशान, 410 टिकट कैंसिंल
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
अमौसी एयरपोर्ट का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। विमानों का निरस्तीकरण से यात्रियों की परेशानियां बनी हुई हैं। सोमवार को दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु आदि जगहों की 26 उड़ानें निरस्त रहीं, जिससे आठ हजार से अधिक यात्री, उनके परिजनों को असुविधाएं हुईं। 410 यात्रियों ने टिकट कैंसिल करवाए।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर छठे दिन भी विमानों से होने वाली दुश्वारियों का बोलबाला देखने को मिला। इंडिगो की उड़ानें सोमवार को भी निरस्त हुईं। 150 के आसपास विमान पिछले कुछ दिनों में निरस्त हो चुके हैं, जिससे करीब एक लाख यात्री, उनके परिजन आदि लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को निरस्त होने वाले विमानों में दिल्ली की पांच, बंगलुरु की चार, मुंबई की तीन, कोलकाता की दो, अहमदाबाद की दो, हैदराबाद की दो, पुणे की एक व चंडीगढ़ की एक उड़ानें प्रमुख रूप से शामिल हैं। पुरवा,उन्नाव के रहने वाले श्यामलाल ने बताया कि लखनऊ से दुबई वाया मुंबई उनकी छह दिसंबर को फ्लाइट थी, जो बार-बार रिशेड्यूल होती रही। उन्हें इंडिगो ने टिकट तो थमा दिया, लेकिन गेट की जानकारी नहीं दी। जब वह बोर्डिंग के लिए गेट पर पहुंचे तो प्रवेश नहीं करने दिया गया। इंडिगो के काउंटर पर गए, जहां भीड़ के चलते उन्हें जल्दी जानकारी ही नहीं मिल सकी। काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच की फ्लाइट आठ को भी नहीं मिली
सोमवार को अमौसी एयरपोर्ट पर बंगलुरु के रहने वाले अंजुम पासा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि फ्लाइट बीते पांच दिसम्बर को थी। जिसे बार-बार रिशेड्यूल किया जा रहा है। कई दिन से लखनऊ में रुके हैं। पैसे भी खत्म हो गए हैं, लेकिन फ्लाइट का इंतजाम नहीं हो रहा है।
फ्लाइट कैंसिल, हो गया हजारों का नुकसान
इंदिरानगर निवासी विनायक त्रिवेदी अपनी पत्नी राधिका के साथ लखनऊ से मॉरीशस वाया बंगलुरु जाने के लिए पहुंचे थे। उनकी उड़ान रात पौने नौ बजे थी, जिसे कैंसिल कर दिया गया। इससे उनकी मॉरीशस की फ्लाइट भी प्रभावित हुई। उड़ान नहीं मिलने से होटल बुकिंग से लेकर अन्य मदों पर हुआ खर्च बर्बाद हो गया। हद तो यह है कि इंडिगो के काउंटर पर कोई जानकारी तक देने वाला नहीं है। दूसरी ओर कर्मदीप सिंह आशियाना के रहने वाले है। उनकी परिवार के साथ 16 को लखनऊ से फुकेट की यात्रा है। उन्होंने इंडिगो के इस तरह के हालातों को देखते हुए अपनी यात्रा को रद्द कर दिया है और लोगों से अपील की है कि यात्रा से बचें।
दो फ्लाइटें करवाईं बुक, दोनों हो गईं कैंसिल
लखनऊ के विकासनगर निवासी विक्रम सिंह फिनलैंड में कार्यरत है। विक्रम अपने पिता से मिलने लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि छह महीने पहले ही लखनऊ से फिनलैंड वाया मुंबई टिकट बुक करवाया था। उनकी फ्लाइट सोमवार को थी, जो निरस्त हो गई। उन्होंने एहतियातन एअर इंडिया की फ्लाइट भी बुक करवाई थी, लेकिन वह भी कैंसिल हो गई।
ये विमान रहे निरस्त
6ई 5264 मुंबई-लखनऊ
6ई 338 पुणे-लखनऊ
6ई 2107 दिल्ली-लखनऊ
6ई 6353 बंगलुरु-लखनऊ
6ई 6405 कोलकाता-लखनऊ
6ई 2159 दिल्ली-लखनऊ
6ई 935 अहमदाबाद-लखनऊ
6ई 6614 दिल्ली-लखनऊ
6ई 451 बंगलुरु-लखनऊ
6ई 5088 मुम्बई-लखनऊ
6ई 6167 हैदराबाद-लखनऊ
6ई 2108 लखनऊ-दिल्ली
6ई 6406 लखनऊ-कोलकाता
6ई 435 लखनऊ-बंगलुरु
6ई 6968 लखनऊ-अहमदाबाद
6ई 6615 लखनऊ-दिल्ली
6ई 6552 लखनऊ-चंडीगढ़
6ई 6354 लखनऊ-बंगलुरु
6ई 5201 लखनऊ-मुम्बई
6ई 6166 लखनऊ-हैदराबाद