फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Late night encounter between police and cow smugglers; two criminals injured in gunfight

गोंडा: देर रात पुलिस और गौतस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से दो अपराधी घायल; दबोचे गए कई और साथी

Wed, 23 Sep 2026 06:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Sep 2026 06:40 AM IST
सार

Encounter in Gonda: इस मुठभेड़ में पुलिस ने घायल आरोपी कबीउल्लाह के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया, जबकि बाइक की डिग्गी की तलाशी लेने पर एक बड़ा धारदार चाकू मिला।

विज्ञापन
Gonda: Late night encounter between police and cow smugglers; two criminals injured in gunfight
गोंडा में हुई मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोंडा जिले के कटराबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गाय की बछिया चोरी से शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार, टेपरा मगुरही निवासी श्रवण कुमार शुक्ला ने 22 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी गाय और बछिया को खेत में चरने के लिए बांधा था, लेकिन शाम को लौटने पर बछिया गायब मिली। पीड़ित ने कुछ स्थानीय लोगों पर संदेह जताया था। तहरीर मिलने के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन




चेकिंग के दौरान संदिग्धों से सामना
एएसपी राधेश्याम राय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कटराबाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। मंगलवार रात करीब 12:55 बजे बनगांव से कटराबाजार जाने वाली सड़क पर पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी
पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख बाइक सवार वाहन छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में मंगुरही निवासी कबीउल्लाह के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो अन्य साथी सुहेल और शमी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें भी दबोच लिया।


हथियार बरामद, दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस ने घायल आरोपी कबीउल्लाह के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया, जबकि बाइक की डिग्गी की तलाशी लेने पर एक बड़ा धारदार चाकू मिला। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कबीउल्लाह (निवासी मंगुरही), सुहेल (निवासी तेलिन पुरवा) और शमी (निवासी मंगरही) के रूप में हुई है। घायल आरोपी कबीउल्लाह पर पूर्व से भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed