सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda News: BJP's 89-member district committee announced

Gonda News: भाजपा की 89 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित, आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और तीन महामंत्री शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 22 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बीते दिनों पर्यवेक्षक के तौर पर नीलिमा कटियार ने जिले में पहुंचकर जानकारी ली थी। सूची जारी होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयों का दौर शुरू हो गया। 

Gonda News: BJP's 89-member district committee announced
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद 89 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। इसमें आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री, तीन महामंत्री शामिल हैं।

Trending Videos


जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने बताया कि अर्जुन प्रसाद तिवारी, प्रमोद आर्य चंचल, हरीश शुक्ला, वंदना गुप्ता, संदीप सिंह, नीरज मौर्या, विशाल अग्रवाल व जनार्दन प्रसाद वर्मा जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। विष्णु प्रताप नारायण सिंह, राकेश तिवारी व रणजीत बाबा कश्यप जिला महामंत्री, अजय सिंह पिंटू, रीता सिंह, विष्णु प्रताप पांडेय, दीपक गुप्ता, शिवदास कनौजिया, जीतेंद्र पांडेय, लक्ष्मी चंदानी व उमेश शुक्ल मंत्री बनाए गए हैं। त्रियुगी नारायण शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष, विनय शर्मा जिला सह कोषाध्यक्ष, विवेकमणि श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी, अभिषेक दत्त त्रिपाठी जिला सह मीडिया प्रभारी, संदीप कुमार जिला कार्यालय मंत्री व अतुल श्रीवास्तव जिला सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ 62 लोगों को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले: सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 40 हजार की सम्मान राशि, मथुरा कांड पर उठाए सवाल

ये भी पढ़ें - लखनऊ से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा होगी फिर शुरू, पहलमाग हमले के बाद की गई थी बंद


जिले में वर्ष 2025 में बनाए गए पूर्व जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सूची जारी करते उससे पहले ही वह विवादों में घिर गए थे। इसके कारण उन्हें हटा दिया गया था। लंबे समय तक जिले में जिलाध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। 27 फरवरी को नए जिलाध्यक्ष की तैनाती के बाद से जिला कार्यसमिति के गठन को लेकर भागदौड़ तेज हुई है। बीते दिनों पर्यवेक्षक के तौर पर नीलिमा कटियार ने जिले में पहुंचकर जानकारी ली थी। रविवार की देर शाम को जैसे ही पदाधिकारियों की घोषणा हुई बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा। सोशल मीडिया पर भी लोग बधाई देते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed