{"_id":"697fad7216d7a0fcff0b1231","slug":"high-court-review-officers-iphone-stolen-by-crook-lucknow-news-c-13-lko1070-1585157-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईकोर्ट की समीक्षा अधिकारी का बदमाश ने लूटा आईफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईकोर्ट की समीक्षा अधिकारी का बदमाश ने लूटा आईफोन
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की समीक्षा अधिकारी का बदमाश ने मोबाइल लूट लिया। पीड़िता ने आशियाना थाने में आरोपी व उसके मां-बाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
आशियाना की एलडीए कॉलोनी निवासी समीक्षा अधिकारी लक्ष्मी यादव के अनुसार, 20 जनवरी की शाम को वह ड्यूटी से लौट रही थीं। इस दौरान बंगला पुल के नीचे मंगल बाजार में वह खरीदारी करने लगीं। तभी पीछे से आए बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया। पर्स में आईफोन भी था। शोर सुनकर लोगों ने आरोपी का पीछा किया, मगर वह भाग निकला।
लक्ष्मी यादव का कहना है कि छानबीन में पता चला कि आरोपी का नाम सोनू कुमार है, जो झारखंड के साहेबगंज का निवासी है। आरोपी पहले भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपी को पकड़ भी चुकी है। लूट में सोनू का साथ उसकी मां दुलारी देवी और पिता अर्जन भी देता है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि बाजार व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
Trending Videos