{"_id":"69c2fc1163db743b0d018c8d","slug":"high-speed-van-and-car-collide-head-on-nine-injured-lucknow-news-c-13-lko1096-1658738-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार वैन और कार की आमने-सामने भिड़ंत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार वैन और कार की आमने-सामने भिड़ंत, नौ घायल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में मंगलवार सुबह कार और वैन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार नौ लोग घायल हो गए। ठाकुरगंज पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे बालागंज से पथरकटा की ओर जा रही वैन में पांच लोग सवार थे। दूसरी ओर पथरकाटा से बालागंज की तरफ जा रही कार में चार लोग थे। चोर घाटी के पास रफ्तार अधिक होने से दोनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।
कार में ठाकुरगंज के अनुभव शर्मा (18), उनके भाई वैभव शर्मा (18), शेखपुर के मो. सुहैल (17) और ठाकुरगंज के अमन विहार निवासी मो. आसिफ (17) थे। अनुभव और वैभव को पारा के निजी अस्पताल और सुहैल, आसिफ को ठाकुरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन में
सआदतगंज के सुभाष साहू (50), हरिशंकर गुप्ता (73), अभिषेक गुप्ता (35), उनके पिता वीरेंद्र गुप्ता (55) और मां पुष्पा देवी (53) थे। इनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Trending Videos