फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India is near economic recession says Akhilesh Yadav.

अर्थव्यवस्था पर मंदी के बादल, वाहन उद्योग में 3.5 लाख कर्मचारियों की छंटनी: अखिलेश यादव

Mon, 19 Aug 2019 01:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Aug 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
India is near economic recession says Akhilesh Yadav.
अखिलेश यादव

सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था पूरी ध्वस्त है। अर्थव्यवस्था पर भी मंदी के बादल मंडरा रहे हैं। वाहन उद्योग में 3.50 लाख कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है।

विज्ञापन


अलीगंज में एक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले यूपी, उत्तम प्रदेश बनने की राह पर था अब भाजपा राज ने इसे ‘हत्याओं का प्रदेश‘ बना दिया है। राज्य में बेटियों के साथ आए दिन बलात्कार हो रहे हैं। भाजपा राज में बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है और नौजवान परेशान हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों में न दवा है, न इलाज की व्यवस्था है। पूरी चिकित्सा व्यवस्था को बीमार कर दिया है। सरकार संवेदनहीन है। उन्होंने कहा कि श्रम ब्यूरो के सर्वे के मुताबिक पिछले 6 वर्षों में 3.7 करोड़ लोग किसानी के काम से अलग हो गए हैं। बीते 5 सालों में करीब 60 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। भाजपा ने जनता को बहुत दुख पहुंचाया है। किसानों और नौजवानों को भंवर में फंसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाति गणना से मिल सकती है आनुपातिक भागीदारी

अखिलेश ने कहा कि जाति आधारित जनगणना होने पर ही सबको आनुपातिक आधार पर भागीदारी मिल सकती है। सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी लंबे समय से लड़ रहे है। भाजपा सिर्फ भटकाने और बांटने का काम करती है। वह स्वार्थ साधने के लिए किसी सीमा तक जा सकती है। उसे विकास में दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed