{"_id":"5e27dc678ebc3e4b2d323741","slug":"iqbal-ansari-angry-over-filing-review-petition-on-ram-mandir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर पर रिव्यू पिटिशन दाखिल करने पर भड़के इकबाल अंसारी, कहा-कुछ लोग देश का...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर पर रिव्यू पिटिशन दाखिल करने पर भड़के इकबाल अंसारी, कहा-कुछ लोग देश का...
Wed, 22 Jan 2020 10:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
iqbal ansari
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले पर एक बार फिर क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल की गई है। पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर अयूब ने सुप्रीम कोर्ट में पिटिशन दाखिल कर कहा है कि अयोध्या मामले में आस्था के मुताबिक फैसला दिया गया है।
पिटिशन दाखिल किए जाने पर मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने नाराजगी जताई है। 9 नवंबर को अयोध्या विवाद पर आए फैसले पर इकबाल अंसारी ने सहमति जताते हुए कहा कि 70 वर्षों से चल रहे मंदिर मस्जिद विवाद समाप्त हुआ है।
अब सिर्फ देश में अमन और चयन बरकरार रहे इसलिए आगे जाने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ लोग देश का नुकसान करने के लिए खड़े हो जाते हैं और इसी कारण लोग रिव्यू दाखिल कर भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि 70 साल बीत चुके हैं सुप्रीम कोर्ट ने फैसला कर दिया। पूरा हिंदुस्तान इसी में लगा रहा। आज मंदिर मस्जिद के विवाद को कोर्ट ने समझा दिया है कि अब आगे जाने की जरूरत नहीं थी।

हम देश की तरक्की चाहते हैं, देश का भला चाहते हैं और सभी कोर्ट का सम्मान करते हैं। कोर्ट ने जो फैसला कर दिया है सब ने मान लिया है अब आगे कार्रवाई लोगों को करना नहीं चाहिए लेकिन कुछ पार्टियों के लोग दिमाग लगा रहे हैं। बताया कि हम समाजवादी लोग हैं। संविधान की इज्जत करना जानते हैं।