सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irctc tour package launched

Lucknow News: थाईलैंड का पैकेज लॉन्च, 12 से आईआरसीटीसी कराएगा यात्रा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
irctc tour package launched
विज्ञापन

Trending Videos
माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। पर्यटकों के लिए आईआरसीटीसी थाईलैंड की यात्रा का पैकेज लेकर आया है। पर्यटकों को 12 फरवरी से थाइलैंड के फुकेट व क्राबी की सैर कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया गया।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि हवाई टूर पैकेज 12 से 19 फरवरी तक चलेगा। इसमें यात्रियों को विमान से लाने-ले जाने के अतिरिक्त, तीन सितारा होटल में ठहरने, ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर, यात्रा वीमा, गाइड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा टूर के दौरान यात्रियों को फिफि आइलैंड टूर, काबी 4 आइलैंड टूर (स्पीड बोट द्वारा), टाइगर केव टेम्पल, रेलै बीच, नाइट मार्केट एवं सिटी दूर कराया जाएगा। पैकेज का मूल्य अकेले ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 102500 रुपये, दो या तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 82800, माता-पिता के साथ रुकने पर प्रति बच्चे के लिए पैकेज की दर 76200 रुपये रखी गई है। पर्यटक पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कायर्यालय एवं वेवसाइट www.irctctourism.com एवं मोवाइल नंबरों 9236367954 व 8287930922 से करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed