{"_id":"5aa386af4f1c1b01768b48cc","slug":"jaya-prada-said-azam-khan-harrased-me-like-khilji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा बोलीं, आजम खां ने बंटवाए थे मेरे अश्लील चित्र, मुझे खिलजी की तरह परेशान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयाप्रदा बोलीं, आजम खां ने बंटवाए थे मेरे अश्लील चित्र, मुझे खिलजी की तरह परेशान किया
Sun, 11 Mar 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जयाप्रदा व आजम खां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व लोकसभा सांसद जयाप्रदा और पूर्व मंत्री मो. आजम खां के तल्ख सियासी रिश्ते शनिवार को एक बार फिर सामने आए हैं। इस बार जयाप्रदा ने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में आजम की तुलना 'पद्मावत' फिल्म के चरित्र खिलजी से की है। जयाप्रदा के बयान को न्यूज एजेंसी ने ट्वीट किया है। जयाप्रदा ने पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि रामपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान आजम ने खिलजी की तरह ही परेशान किया था।
जयाप्रदा वर्ष 2004 और 2009 में रामपुर से लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में आजम उनका विरोध कर रहे थे। उस समय जयाप्रदा ने आजम पर कई आरोप लगाए थे। यहां तक कहा था कि आजम ने उनके अश्लील चित्र बंटवाए। जयाप्रदा की यह पीड़ा पदमावत फिल्म देखने के दौरान उभर आई।
When I was watching #Padmaavat , Khilji's character reminded me of Azam Khan ji, how he had harassed me during elections when I was contesting: Jaya Prada pic.twitter.com/NVRi59aK8A
एजेंसी ने उनके बयान को ट्विटर पर साझा किया- जब मैं पद्मावत फिल्म देख रही थी तो खिलजी के कैरेक्टर ने मुझे आजम की याद ताजा करा दी। जब मैं चुनाव लड़ रही थी तो उन्होंने उसी तरह मुझे परेशान किया।'
3 of 4
गौरतलब है कि 2009 में जब जयाप्रदा रामपुर से दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रही थीं, तब आजम सपा से बाहर हो गए थे। जयाप्रदा यह चुनाव जीत गईं, लेकिन आजम से जान को खतरा बताया था। हालांकि इस तल्खी के बाद भी जयाप्रदा ने आजम को भाई कहते हुए राखी भेजी थी। आजम और जयाप्रदा के बीच विवाद की वजह अमर सिंह को बताया जाता है। आजम और अमर में 36 का आंकड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आजम का टिप्पणी से इन्कार
जयाप्रदा अब सपा में नहीं हैं। वह और अमर सिंह 2014 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर लड़े थे, लेकिन हार गए। अमर सिंह सपा से राज्यसभा सदस्य जरूर हैं, लेकिन सपा पर ही हमलावर रहते हैं। जयाप्रदा ने आजम पर निशाना साध एक बार फिर सपा में हलचल मचा दी है। माना जा रहा था कि आजम उनकी टिप्पणी पर पलटवार करेंगे लेकिन उन्होंने रामपुर में मीडियाकर्मियों को कोई बयान नहीं दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।