फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery worth 34.49 lakh stolen from the home of a woman who had gone to Bengaluru

Lucknow News: बंगलूरू गई महिला के घर से 34.49 लाख के जेवर चोरी

Wed, 26 Aug 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 26 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth 34.49 lakh stolen from the home of a woman who had gone to Bengaluru
एआई तस्वीर।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के सरस्वतीपुरम में निशा शुक्ला के मकान से चोरों ने करीब 34.49 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। निशा घटना के समय अपने बेटे के पास बंगलूरू में थीं। उनके भतीजे अर्पित शुक्ला ने गोमतीनगर विस्तार थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अर्पित के मुताबिक, उनकी चाची निशा तीन माह से बंगलूरू में रह रही थीं और घर में ताला लगा हुआ था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे निशा को चोरी की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने उन्हें जानकारी दी। वह तुरंत घर पहुंचे और यूपी 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस के साथ घर में दाखिल होने पर सारा सामान बिखरा मिला और अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे। चोर 34.49 लाख रुपये के जेवर, चांदी का राम दरबार, चांदी के चार मेडल, छह सिक्के और 10 हजार रुपये नकद ले गए।
विज्ञापन

कार से चोरी करने पहुंचे थे आरोपी
पुलिस ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। फुटेज में चार से पांच लोग कार से आते दिखे। कार निशा के घर के सामने रुकी। आरोपी घर में दाखिल हुए और सामान बटोरकर कुछ देर बाद भाग निकले। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि पुलिस को कई फुटेज मिले हैं। आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed