सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery worth Rs 70 lakh stolen from retired engineer's house

Lucknow News: सेवानिवृत्त इंजीनियर के मकान से 70 लाख के जेवर चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 70 lakh stolen from retired engineer's house
विज्ञापन
गुडंबा। क्षेत्र के मयूर विहार में नगर निगम से सेवानिवृत्त अवर अभियंता मुकेश जायसवाल के घर से चोरों ने 70 लाख के जेवर चुरा लिए। आरोपी उनका लाइसेंसी रिवाॅल्वर भी उठा ले गए। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

मुकेश के मकान के प्रथम तल पर आकाश यादव बहन के साथ किराये पर रहते हैं। मुकेश के अनुसार, वह किसी आवश्यक कार्य से 15 से 20 दिनों के लिए घर से बाहर गए हुए थे। 27 अप्रैल की रात चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया। किरायेदार आकाश यादव ने 28 अप्रैल को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर जब वह घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े थे। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, 125 चांदी के सिक्के, तीन लाख नकद और लाइसेंसी रिवॉल्वर गायब थे। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed