सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA seals six illegal constructions in different areas

Lucknow News: एलडीए ने अलग-अलग इलाकों में छह अवैध निर्माण किए सील

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
LDA seals six illegal constructions in different areas
डालीगंज में बि​ल्डिंग सील करती टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए ने मंगलवार को चौक, अमीनाबाद, हुसैनगंज, डालीगंज व नाका क्षेत्र में छह अवैध निर्माण सील किए। बिना मानचित्र पास कराए बनाई जा रही जिन बिल्डिंगों को एलडीए के इंजीनियरों ने सील किया है, उनमें अमीनाबाद के जंगलीगंज में लगभग 150 वर्गमीटर में बन रही बिल्डिंग, डालीगंज के केसरीपुरम में 148 वर्गमीटर, हुसैनगंज में कैंट रोड पर 110 वर्गमीटर, हैवलक रोड पर लगभग 80 वर्गमीटर, नाका में ऐशबाग पुल के पास सर्विस रोड पर लगभग 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल और नादान महल रोड पर लगभग 418.21 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया गया काॅम्प्लेक्स शामिल है। यह सभी निर्माण करीब एक से डेढ़ साल से चल रहे थे। सूत्रों का कहना है कि एलडीए ने यह कार्रवाई तब की है, जब बिल्डिंगों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। ऐसे में एलडीए इंजीनियरों पर मिलीभगत के आरोप भी लग रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि एलडीए के ही इंजीनियरों ने पहले मिलीभगत कर बनवाया और अब महज कागजी कार्रवाई के लिए सील किया। कुछ महीने बाद सील खोल भी देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed