Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lko rto

Lucknow News: ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में ड्यूटी से गायब मिले 11 बाबू, गिरेगी गाज

Thu, 12 Nov 2026 05:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
lko rto
ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में ड्यूटी से गायब मिले 11 बाबू, गिरेगी गाज
ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में ड्यूटी से गायब मिले 11 बाबू, गिरेगी गाज
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के लिए आरटीओ पहुंचे थे उपपरिवहन आयुक्त राधेश्याम
बाबुओं से मांगा गया स्पष्टीकरण, होगी कार्रवाई

लखनऊ। परिवहन विभाग लखनऊ परिक्षेत्र के उपपरिवहन आयुक्त राधेश्याम बीते मंगलवार को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्हें अफसर माैके पर ड्यूटी करते मिले। लेकिन दो चपरासियों सहित 11 बाबू गायब थे। काउंटर बंद या खाली पड़े हुए थे। बाबुओं को नोटिस जारी किया गया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मामला बीते मंगलवार का है। सूत्र बताते हैं कि उपपरिवहन आयुक्त राधेश्याम को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ को लेकर तमाम शिकायतें मिल रही थीं। इसमें ड्यूटी के समय अपने काउंटरों से बाबुओं के गायब होने की शिकायत भी शामिल है। सुबह दस बजे आरटीओ खुलने का समय है। लेकिन बाबू देरी से आते हैं। उपपरिवहन आयुक्त राधेश्याम दोपहर दो बजे आरटीओ गए थे। औचक निरीक्षण के दाैरान उन्हें आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय, एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक प्रशांत कुमार माैके पर माैजूद मिले। जबकि आरटीओ प्रशासन अरुण कुमार वार्ष्णेय, संभागीय निरीक्षक विष्णु कुमार व प्रदीप कुमार अवकाश पर थे। उन्होंने आरटीओ में काउंटरों का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका जांची, जिसमें बाबू गायब मिले। बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में उन्हें नोटिस जारी किया गया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उचित जवाब नहीं मिलने पर बाबुओं पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह को अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर तीन दिन में उपपरिवहन आयुक्त को रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन


9 बाबू, 2 चपरासी मिले गायब
प्रधान सहायक अमित कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक अभिषेक पांडेय, प्रधान सहायक राजीव चाैबे, कृष्ण कुमार दुबे, विनय कुमार शाही, वरिष्ठ सहायक मांडवी सिंह, फैज, कनिष्ठ सहायक अभिषेक शर्मा, वरिष्ठ सहायक निशांत श्रीवास्तव। इसके अलावा चपरासी दीपक गुरु व रेखा भी गायब पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक वर्जन
मंगलवार को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ का औचक निरीक्षण किया गया। उपस्थिति पंजिका जांची गई। 11 कर्मचारी गायब मिले। इसमें 9 बाबू व दो चपरासी शामिल हैं। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
-राधेश्याम, उपपरिवहन आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed