सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: This time less number of women will reach Parliament from UP, maximum number of women MPs

लोकसभा चुनाव: यूपी से इस बार कम संख्या में संसद पहुंचेंगी महिलाएं, सबसे ज्यादा महिला सांसद सपा से

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Jun 2024 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Women MPs from UP: लोकसभा में यूपी से पिछली बार 11 महिलाएं संसद पहुंची थीं। इसमें से सबसे ज्यादा महिलाएं भाजपा से थीं। इस बार का मामला बदला हुआ नजर आ रहा है। 

Lok Sabha Elections: This time less number of women will reach Parliament from UP, maximum number of women MPs
यूपी से इस बार आठ महिला सांसद चुनी गईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

संसद में इस बार उत्तर प्रदेश से महिला सांसदों का प्रतिनिधित्व कम हो गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी ने 11 महिलाओं को लोकसभा भेजा था। इनमें से अकेले आठ महिलाएं भाजपा की थीं। इस बार यूपी से केवल आठ महिलाएं संसद पहुंची हैं। इनमें से पांच अकेले सपा की हैं।

Trending Videos


वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की अमेठी, सुलतानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, धौरहरा, मथुरा.बदायूं और फूलपुर सीट पर भाजपा का कब्जा था। यहां से स्मृति जुबिन ईरानी, मेनका संजय गांधी, रीता बहुगुणा जोशी, साध्वी निरंजन ज्योति, रेखा अरुण वर्मा, हेमा मालिनी, संघमित्रा मौर्य और केसरी देवी पटेल ने विजय हासिल की थी। वहीं सोनिया गांधी रायबरेली, डिम्पल यादव मैनपुरी और अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से जीतकर संसद पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार का नजारा उलट है। यूपी से संसद पहुंचने वाली आठ महिलाओं में से पांच सपा के टिकट पर जीती हैं। सपा की प्रिया सरोज सबसे कम उम्र में सांसद बनी हैं। मछलीशहर सीट से जीत दर्ज करने वाली 25 वर्षीय प्रिया सरोज सपा के पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। 

इकरा हसन की भी चर्चा हो रही हैं। सिर्फ 27 वर्ष की उम्र में कैराना लोकसभा सीट से सांसद बनी इकरा हसन ने भाजपा के प्रदीप कुमार को शिकस्त दी है। सपा की महिलाओं उम्मीदवारों की सूची में एक नाम रुचि वीरा का भी है, जिन्होंने मुरादाबाद सीट से परचम लहराया है। बांदा से सपा ने कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल पर भरोसा जताया था और वह उम्मीद कसौटी पर खरी उतरीं। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड वोटों से जयवीर सिंह को पराजित किया।

उनके अतिरिक्त मथुरा से हेमामालिनी ने भाजपा का रुतबा कायम रखा। मिर्जापुर से अपना दल (एस) से खड़ीं अनुप्रिया पटेल भी कांटे की लड़ाई में अपनी सीट बचाने में सफल रहीं। बाराबंकी से कांग्रेस के टिकट पर तनुज पुनिया ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed