{"_id":"69d00808693b06b74209a244","slug":"lu-the-race-for-admissions-set-to-become-easier-as-seats-increase-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1675427-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : सीटें बढ़ने से आसान होगी दाखिले की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : सीटें बढ़ने से आसान होगी दाखिले की दौड़
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 से अपने पाठ्यक्रमों और सीटों में व्यापक विस्तार का फैसला किया है। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप किए गए इस बदलाव के तहत विश्वविद्यालय ने न केवल पारंपरिक पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाई हैं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक विषयों में नए कोर्स शुरू कर छात्रों के लिए कॅरिअर व रोजगार के नए रास्ते भी खोले हैं।
स्नातक स्तर पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बीए (सेल्फ फाइनेंस) में की गई है, जिसमें सभी विषयों को मिलाकर करीब 1430 सीटें बढ़ाई गई हैं। वहीं बीएससी (मैथ्स) में 287 और बीएससी (बायोलॉजी) में 155 सीटों का इजाफा हुआ है। इन सभी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की सीटें भी शामिल हैं। एआई व डेटा साइंस में कई नए कोर्स शुरू
कंप्यूटर विज्ञान विभाग में आधुनिक तकनीकों को ध्यान में रखते हुए चार नए बीसीए कोर्स- एआई एंड मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और बीएससी साइबर सिक्योरिटी शुरू किए गए हैं। इनमें प्रत्येक में 75-75 सीटें होंगी। साथ ही एआई, साइबर सिक्योरिटी और डेटा साइंस में तीन नए एमएससी कोर्स शुरू किए गए हैं। एमएससी कंप्यूटर साइंस की सीटें भी दोगुनी कर दी गई हैं।
पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी की सीटें हुईं दोगुनी
विधि संकाय में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी की सीटें 176 से बढ़ाकर 330 कर दी गई हैं। साथ ही बीबीए-एलएलबी का नया कोर्स भी शुरू किया गया है। वाणिज्य संकाय में बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स और एमकॉम में भी सीटें बढ़ाई गई हैं। अन्य नए कोर्स में बीकॉम (रिटेल मैनेजमेंट), बीकॉम (ई-कॉमर्स), होटल मैनेजमेंट, न्यूट्रिशनल साइंस और एमफार्म की पढ़ाई शुरू की जा रही है। इसके अलावा पीजी और डिप्लोमा स्तर पर 662 नई सीटें जोड़ी गई हैं। विश्वविद्यालय ने माइनर डिग्री प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिसकी पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होगी।
Trending Videos