फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: City's tallest flyover to open before Diwali; 10 lakh residents to get relief.

लखनऊ: दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर, 10 लाख की आबादी को मिलेगी राहत

Wed, 07 Oct 2026 12:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 07 Oct 2026 12:08 PM IST
सार

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि पक्का पुल (हर्डिंग ब्रिज) से डालीगंज रोटरी के बीच बना यह दो लेन का फ्लाईओवर 1.1 किलोमीटर लंबा है। रेलवे ब्रिज के ऊपर बने इस फ्लाईओवर की जमीन से ऊंचाई करीब 25 मीटर है। इसका ढांचा तैयार है। 

विज्ञापन
Lucknow: City's tallest flyover to open before Diwali; 10 lakh residents to get relief.
डालीगंज में फ्लाईओवर के काम का निरीक्षण करते एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत डालीगंज में बन रहा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा। इससे डालीगंज से पक्का पुल तक महज दो मिनट में पहुंच जाएंगे। वहीं, बसंतकुंज से समतामूलक चौराहे तक का करीब 12 किलोमीटर का सफर 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। यह फ्लाईओवर शुरू होने से करीब 10 लाख की आबादी को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पक्का पुल (हर्डिंग ब्रिज) से डालीगंज रोटरी के बीच बना यह दो लेन का फ्लाईओवर 1.1 किलोमीटर लंबा है। रेलवे ब्रिज के ऊपर बने इस फ्लाईओवर की जमीन से ऊंचाई करीब 25 मीटर है। इसका ढांचा तैयार है। डामरीकरण और स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस महीने के अंत तक सभी काम पूरे कराकर दीपावली से पहले फ्लाईओवर चालू करने की योजना है। उम्मीद है कि रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह इसका लोकार्पण करेंगे। इससे पहले रूट का भी उन्होंने ही लोकार्पण किया था। वीसी ने डालीगंज के फ्लाईओवर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पीआईयू के प्रभारी एके सिंह सेंगर, जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं मनोज सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड रोटरी से दौड़ेगा ट्रैफिक फ्लाईओवर पर चढ़ने-उतरने वाले ट्रैफिक को सुरक्षित और सुगम रास्ता देने के लिए इंटीग्रेटेड रोटरी बनाई जाएगी। टीले वाली मस्जिद के पास नई रोटरी बनाई जाएगी।

मरी माता मंदिर के पास पहले से बनी रोटरी को फिर से डिजाइन कर वाहनों के लिए चार लेन की जगह तैयार की जाएगी। इसकी डिजाइन आईआईटी बीएचयू व वीएनआईटी नागपुर की संयुक्त टीम से सर्वे कराकर तैयार कराई गई है।

Trending Videos

पक्का पुल का पैदल यात्री करेंगे इस्तेमाल

प्रथमेश कुमार ने बताया कि सेतु निगम पक्का पुल के पास गोमती पर नया ब्रिज बना रहा है। इसके चालू होने से पुराने पक्का पुल पर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसे पैदल यात्रियों के लिए पेडेस्ट्रियन ब्रिज के रूप में इस्तेमाल में लाने का प्रस्ताव बनाया गया है।

अभी समतामूलक से डालीगंज तक चालू है रूट
गोमती के किनारे करीब 28 किलोमीटर के दायरे में बनाए जा रहे ग्रीन कॉरिडोर पर अभी गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे और बसंतकुंज से पक्का पुल तक ही आवागमन चल रहा है। पक्का पुल से डालीगंज तक का रूट चालू नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed