फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Double Murder and Suicide: Was Manas Incited by Someone?

लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड: मानस को किसी ने उकसाया तो नहीं था..., असलहा मुहैया कराने वाले की तलाश तेज

Sun, 23 Aug 2026 11:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 23 Aug 2026 11:22 PM IST
सार

मानस को असलहा सीतापुर के एक अधिवक्ता के माध्यम से मिला था। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि असलहा देने वाले का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow Double Murder and Suicide: Was Manas Incited by Someone?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पत्नी दिव्या और बहन तुलिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले बैंक अधिकारी मानस को कहीं किसी ने इस कदम के लिए उकसाया तो नहीं था? पुलिस ने अब इस पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है। घटना में इस्तेमाल असलहा मुहैया कराने वाले की तलाश तेज कर दी गई है। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है कि मानस को असलहा कहां से मिला था।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मानस को असलहा सीतापुर के एक अधिवक्ता के माध्यम से मिला था। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि असलहा देने वाले का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अवैध संबंध: पत्नी ने खीर में नशे की छह गोलियां दी... फिर ईंट से वारकर और कपड़े से मुंह दबाकर कर दी पति की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में मछली भोज: संत बोले- सनातन आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, प्रदेश अध्यक्ष से माफी की मांग की


मानस के घर से दो आईफोन और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिले थे। दोनों आईफोन लॉक हैं, जिन्हें खोलने में पुलिस को परेशानी हो रही है। एंड्रॉयड फोन की जांच में भी फिलहाल कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मानस की कॉल डिटेल हासिल की है। घटना से पहले उसने जिन लोगों से बातचीत की थी, पुलिस अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और बातचीत किस मुद्दे पर हुई थी।

एफआईआर के लिए विधिक राय ली जाएगी
दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या के मामले में अब तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। इसलिए घटना को लेकर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मानस के पास से मिले अवैध असलहों के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जा सकती है। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि इस संबंध में विधिक राय ली जा रही है। इसके बाद तय होगा कि मृतक मानस के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी या नहीं।

तलाक का मुकदमा भी था विचाराधीन

पुलिस के मुताबिक, मानस और उसकी पत्नी दिव्या के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दिव्या ने जनवरी में तलाक के लिए मुकदमा भी दायर किया था। इसके बावजूद मानस ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुदकुशी क्यों की, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं किसी व्यक्ति ने उसे ऐसा कदम उठाने के लिए उकसाया तो नहीं था।

यह है पूरी घटना: गोमतीनगर के हुसड़िया निवासी मानस ने 20 अगस्त की दोपहर मिठाई वाले चौराहे के पास आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पत्नी दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घर पहुंचकर मानसिक रूप से बीमार बहन तुलिका की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार ली। पत्नी की हत्या के बाद मानस ने व्हाट्सएप पर हत्या से संबंधित स्टेटस भी लगाया था। पुलिस को उसके घर से एक तमंचा और दो पिस्तौल मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed