{"_id":"69d6251092c1ed8147029662","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1681537-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मौसम में खराबी से दिल्ली जा रही फ्लाइट लखनऊ मे उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मौसम में खराबी से दिल्ली जा रही फ्लाइट लखनऊ मे उतरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में खराबी से दिल्ली जा रही फ्लाइट लखनऊ मे उतरी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी दिल्ली में अचानक बिगड़े मौसम के चलते मंगलवार रात विमान संचालन प्रभावित हो गया। इसका असर पुणे से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान पर भी पड़ा, जिसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2624 पुणे से दिल्ली पहुंची थी। लेकिन खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। एटीसी से अनुमति न मिलने पर विमान कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद उसे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान रात करीब 12:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। उस समय विमान में 169 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान लगभग एक घंटे तक खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे।
बाद में दिल्ली का मौसम सामान्य होने पर विमान को पुनः दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। विमान के डायवर्ट होने से यात्रियों को थोड़ी असुविधा जरूर हुई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।
Trending Videos