सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख ने शिवरी प्लांट का किया दौरा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख ने शिवरी प्लांट का किया दौरा
Trending Videos




माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ । नगर निगम के शिवरी स्थित प्लांट का बुधवार को अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने दौरा किया । उन्होंने प्लांट में संचालित व्यवस्थाओं को करीब से देखा और नगर निगम की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रणाली शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने नगर निगम को देश में स्वच्छता के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर आने के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि इस वर्ष महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में लखनऊ प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने शिवरी प्लांट में चल रही विभिन्न प्रक्रियाओं को विस्तार से समझा। इस दौरान नारियल के खोल से रस्सी बनाने, कोको पिट तैयार करने, कंपोस्ट निर्माण, क्वायर नारियल रेशा से उत्पाद बनाने और नारियल के खोल से गमले तैयार करने की प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया। साथ ही प्लांट में कूड़े के पृथक्करण सेग्रीगेशन और आरडीएफ रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल के निस्तारण की व्यवस्था को भी समझा और सराहा। इस मौके पर महापौर ने बताया कि नगर निगम जल्द ही वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित करने जा रहा है। इसके माध्यम से कूड़े से बिजली का उत्पादन किया जाएगा। जिससे कचरा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed