फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: बिना लाइसेंस कुत्ता पालन वालों पर निगम सख्त, वसूला 20 हजार जुर्माना

Wed, 28 Oct 2026 07:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
बिना लाइसेंस कुत्ता पालन वालों पर निगम सख्त, वसूला 20 हजार जुर्माना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम ने बुधवार सुबह इंदिरानगर, विकास नगर, शक्ति नगर में पालतू कुत्तों के लाइसेंस की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को बिना लाइसेंस पालतू कुत्ता टहलाते हुए पकड़ा गया। जिनसे नगर निगम ने मौके पर 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान नगर निगम की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।


नगर निगम के पशुकल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि मौके चार पालतू कुत्तों के लाइसेंस भी बनाए गए। शहर में करीब 10 हजार पालतू कुत्ते हैं मगर लाइसेंस 3400 ही नगर निगम बनवाए हैं। इसको लेकर ही अभियान चलाया जा रहा है। लाइसेंस एक साल के लिए ही बनता है। लाइसेंस के लिए ऑनलाइन lmc.up.nic.in पर या पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय लालबाग में आवेदन किया जा सकता है। सहायता के लिए जयंत सिंह 9511156792 और अफसर अली 9721095021 से संपर्क किया जा सकता है। इंदिरानगर, गोमती नगर, विकास नगर, एलडीए कॉलोनी सहित 10 क्लीनिक और पशु चिकित्सालयों पर भी लाइसेंस बनवाए जा सकते हैं। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लाइसेंस और रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना है। विदेशी नस्ल के कुत्ते की लाइसेंस फीस 1000 रुपये और देसी नस्ल के कुत्ते की 200 रुपये है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed