{"_id":"6ae4a42dda2cf344a9024979","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1989537-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बसंतकुंज योजना में एलडीए ने 147 आवेदकों को आवंटित किए फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बसंतकुंज योजना में एलडीए ने 147 आवेदकों को आवंटित किए फ्लैट
विज्ञापन
बसंतकुंज योजना में एलडीए ने 147 आवेदकों को आवंटित किए फ्लैट
प्रधानमंत्री आवास योजना के हैं आवंटी
लॉटरी से किया गया आवंटन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बसंतकुंज योजना में अल्प आय वर्ग के 147 फ्लैटों को का आवंटन शुक्रवार को एलडीए ने लॉटरी के जरिए किया। यह आवेदक 147 प्रतीक्षा सूची में शामिल थे। लॉटरी गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो हॉल में डाली गई।
एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बसंत कुंज योजना सेक्टर-आई के 776 रिक्त भवनों के लिए 20 एवं 21 फरवरी को लॉटरी की गई थी। जिसमें 147 परिवार प्रतीक्षा सूची रह गए थे, उनको उस समय आवास नहीं लि पाए थे। शुक्रवार को प्रतीक्षा सूची में शामिल आवंटियों के के मध्य भवनों का लकी ड्रॉ निकाला गया। सुबह 10:00 बजे शुरू हुई लॉटरी दोपहर 01:00 बजे तक चली। जिसमें सफलतापूर्वक सभी आवेदकों को भवनों का आवंटन कर दिया गया। जल्द ही सभी लाभार्थियों को आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसमें जो लाभार्थी भवन की कुल धनराशि का 25 प्रतिशत भुगतान कर देंगे, उन्हें अनुबंध के तहत भवन का कब्जा भी प्रदान कर दिया जाएगा। लॉटरी का ऑनलाइन प्रसारण यू-ट्यूब पर था। ऐसे में कई आवेदक लाइव प्रसारण में अपना नाम देखकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे।