{"_id":"6aeae363dd2f0494b20762e1","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1996080-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मलिहाबाद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बनेगा बीआरसी, 13 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मलिहाबाद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बनेगा बीआरसी, 13 तक आवेदन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मलिहाबाद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए स्थानीय उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), पैक्स, सहकारी समितियों और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक आवेदक 13 नवंबर तक कृषि भवन स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत मलिहाबाद विकासखंड में 10 क्लस्टर संचालित हैं। बीआरसी का मुख्य काम इन क्लस्टरों से जुड़े किसानों को प्राकृतिक जैविक खाद और कीटनाशक तैयार करके उपलब्ध कराना होगा। इसमें जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी, नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र शामिल हैं। इसके साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती की विधि और जैविक आदानों के इस्तेमाल की जानकारी भी दी जाएगी।